फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bus full of devotees collides with trailer, 23 injured

Jaunpur News: श्रद्धालुओं से भरी बस की ट्रेलर से टक्कर, 23 घायल

Fri, 31 Jan 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bus full of devotees collides with trailer, 23 injured
सिरकोनी। प्रयागराज महाकुंभ मेले से बस्ती लौट रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे ट्रेलर से टकराकर हादसे का शिकार हो गई। यह घटना जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज टोल प्लाजा के 300 मीटर पहले हुआ। हादसे में जहां चार लोग गंभीर तो कुल 19 लोगों को हल्की फुल्की चोटें आईं हैं। घायलों ने प्रशासन पर दुर्व्यवस्था का आराेप लगाते हुए कहा कि हादसे के छह घंटे बाद भी यात्री दर्द से कराह रहे हैं। दूसरी बस की व्यवस्था नहीं की गई। बस्ती जिला के तीन गांव के 23 लोगों को लेकर एक बस मंगलवार की शाम प्रयागराज के लिए निकली थी। महाकुंभ में स्नान कर बृहस्पतिवार की भोर में सभी लौट रहे थे। हौज टोल प्लाजा पास कोहरे के चलते बस की आगे चल रहे ट्रेलर में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बस सवार सभी लोग घायल हो गए। जलालपुर पुलिस ने घायलों को जलालपुर स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार कराकर वहीं टोल प्लाजा के पास पहुंचा दिया। घायल दूसरी बस का इंतजार करते रहे ताकि वह सुरक्षित तरीके से अपने घरों तक पहुंच सके। गंभीर रूप से घायलों में मनोज गुप्ता, अकालपति, राम अवध, कोमल देवी निवासी जमराव गांव महसो जिला बस्ती के हैं।
विज्ञापन


मामूली रूप से घायल लोग :- इन्द्रावती, शारदा देवी, आरती देवी, पूनम देवी, रमावंती, रामप्यारे, रामआसरे निवासी अकेला कुबेरपुर बस्ती, सुभाष चंद्र, सीताराम शर्मा, कोमल, गीता शर्मा, नरेंद्र शर्मा, नैतिक शर्मा, सरोज शर्मा, कुसुम देवी, गोदावरी, कमली, राम सिधारे, रामअजोर निवासी अकेला कुबेरपुर बस्ती हैं।
विज्ञापन


दुर्व्यवस्था की डीएम से की शिकायत :- घायल मनोज कुमार ने हिम्मत दिखाते हुए दोपहर एक बजे जिलाधिकारी के मोबाइल फोन पर शिकायत की। कहा कि हौज टोल प्लाजा के पास दुर्घटना के बाद लोग दर्द से कराह रहे हैं। छह घंटे बीतने के बाद कोई सहायता नहीं उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नानार्थियों से भरे दो वाहन टकराए, 12 से अधिक बाल-बाल बचे

बदलापुर। बदलापुर-शाहगंज मार्ग पर बटाऊबीर चौराहे के पास बृहस्पतिवार की भोर में स्नानार्थियों से भरे दो वाहन आपस में टकराकर पलट गए। हादसे में वाहन सवार 12 से अधिक स्नानार्थी बाल-बाल बच गए। गोरखपुर जनपद के बेलाघाट थाना क्षेत्र के छितौनी गांव के 12 से अधिक महिला-पुरुष दो बोलेरो से महाकुंभ का स्नान करने गए थे। लौटते समय भोर में 5.30 बजे आगे चल रही बोलेरो के चालक ने सड़क किनारे रखी लकड़ी से बचने के लिए अचानक ब्रेक ले लिया। इससे पीछे आ रही बोलेरो आगे वाले वाहन से भिड़ गई। इससे दोनों वाहन सड़क पर पलट गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। संयोग था कि सभी श्रद्धालु बाल-बाल बच गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया। प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे ने बताया कि किसी को चोट नहीं आई है सभी सुरक्षित हैं।
बोलेरो और ऑटो में टक्कर, पांच घायल : सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के गांव जयपालपुर में बृहस्पतिवार शाम को बोलेरो और ऑटो में टक्कर हो गई। इसमें ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए। विशाल (22), अजीत सिंह(26), शुभम सिंह (18), कुंदन सिंह(30) निवासी आशापुर प्रतापगढ़ व सुजानगंज निवासी मनोज कुमार (34) ऑटो से प्रयागराज से स्नान कर घर लौट रहे थे। मुंगराबादशाहपुर के गांव जयपालपुर के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने ऑटो में टक्कर मार दी। इसमें ऑटो सवार सभी घायल हो गए। उन्हें सतहरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। विशाल, मनोज कुमार, अजीत की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में बोलेरो भी क्षतिग्रस्त हो गई। उधर, महाकुंभ से लौट रही स्कॉर्पियो बृहस्पतिवार शाम को अनियंत्रित होकर खंडक में गिर गई। इसमें सवार दो लोग घायल हो गए। बिहार के सहरसा जिले से प्रयागराज स्नान करने आए श्रद्धालु बृहस्पतिवार को स्नान कर वापस आ रहे थे। जौनपुर रायबरेली राष्ट्रीय मार्ग पर पंवारा क्षेत्र के हिम्मतपुर पहुंचे ही थे कि चालक को नींद आ गई। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर खंडक में गिर गई। इसमें रामादेवी 45 व सुनीता देवी 14 साल गंभीर रूप से घायल हो गई।

बाइकसवार को बचाने में पलटी कार : रामपुर। थाना क्षेत्र के गंधौना गांव के पास श्रद्धालुओं की कार बाइकसवार को बचाने में पलट गई। इसमें चार लोग घायल हो गये। पुलिस के मुताबिक महाकुंभ में स्नान करने के बाद गोंडा के खोडारे थाना क्षेत्र के कोठीखास गांव निवासी नान बच्चा पासवान अपनी पत्नी छाया देवी और रामलाल पासवान एवं टार्जन पासवान के साथ कार से लौट रहे थे। करीब 4.30 बजे रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना गांव के पेट्रोल पंप के पास पहुंचे इसी दौरान एक व्यक्ति बाइक लेकर गलत रूट पर सामने आ गया। कार चालक नान बच्चा पासवान ने ब्रेक मारा। इससे कार असंतुलित हो गई। रामपुर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया है। सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed