फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Burned effigy of Pakistan and terrorism

पाकिस्तान व आतंकवाद का जलाया प्रतीक पुतला

Sun, 10 Oct 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Burned effigy of Pakistan and terrorism
काश्मीर में हिंदुओं की हत्या के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिले में जगह-जगह पाकिस्तान व आतंकवाद का प्रतीक पुतला जलाया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर के जेसीज चौराहे पर पाकिस्तान व आतंकवाद का प्रतीक पुतला जलाया। जिला संयोजक विजय सिंह ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कश्मीर के हिंदू समाज के लोगों के साथ पूरी शक्ति से खड़ा है। आतंकियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की। आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। प्रदर्शन में विहिप के जिला सह मंत्री डॉ. आशीष मिश्र, सह संयोजक प्रतीक सिंह, नगर संयोजक शिवेंद्र सिंह भोला, संस्कार श्रीवास्तव, राज दुबे, हरदेव नाथ, ऋषभ सिंह, वत्सल गुप्ता, शुभम पाठक, आदित्य सोनकर आदि शामिल रहे। डोभी : कश्मीर में पांच दिनों में सात निर्दोष भारतीयों की हुई हत्या के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चंदवक चौराहे पर अनिल श्रीवास्तव के नेतृत्व में आतंकवाद का का प्रतीक पुतला जलाया। इस दौरान पाकिस्तान व आतंकवाद के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने की मांग की। इस अवसर पर अवनीश सिंह, उमंग सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, श्लोक सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, दिनेश यादव, विनीत यादव आदि उपस्थित थे। बदलापुर : बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इंदिरा चौक पर आतंकवाद का प्रतीक पुतला जलाया। बजरंग दल के जिला संयोजक सत्या शुक्ला ने आरोपों लगाया कि पाकिस्तान के इशारे पर कश्मीरी हिंदुओं के हिंसक व्यवहार किया जा रहा है। प्रदर्शन में जिला संयोजक सत्या शुक्ला, अमिताभ मिश्रा, मनीष तिवारी, मिथिलेश चौबे, शुभम तिवारी, अमित राय, आशीष शुक्ला, अंकुश शुक्ला आदि शामिल रहे। मड़ियाहूं : कश्मीर घाटी में आतंकवादियों की ओर से स्कूल में घुस कर हिंदू छात्र और अध्यापक की हत्या किए जाने के विरोध में गांधी तिराहे पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के मड़ियाहूं प्रखंड के अध्यक्ष अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कोतवाली प्रभारी अशेष नाथ सिंह और राजस्व निरीक्षक शशांक राय को ज्ञापन भी सौंपा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अरविंद पाठक, जिला मिलन केंद्र प्रमुख दिलीप सैनी, अश्वनी सिंह, आकाश मोदनवाल, करन मौर्य, सूरज दुबे, शुभम सोनी, दीपक गुप्ता, प्रिंस अग्रहरि, विकास गुप्ता, आरएसएस के जिला धर्म जागरण प्रमुख विनोद जायसवाल, मंडल अध्यक्ष रवि शंकर दुबे, सभासद नितेश सेठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed