{"_id":"662994ae514f5ac808010864","slug":"bullies-beat-the-car-driver-with-sticks-took-away-cash-and-jewelery-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-115246-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: दबंगों ने कार चालक को लाठी-डंडे से पीटा, नकदी-गहने लूट ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: दबंगों ने कार चालक को लाठी-डंडे से पीटा, नकदी-गहने लूट ले गए
विज्ञापन
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर डोभी रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार की देर रात मामूली विवाद में मारपीट हो गई। इसमें दबंगों ने लाठी-डंडे से पीटकर वाहन स्वामी को घायल कर दिया। कार में तोड़फोड़ करने के बाद उसमें रखा सामान, गहने व नकदी लूट ले गए। भुक्तभोगी की तहरीर पर दो नामजद व 12 अज्ञात पर मुकदमा कर पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया।
बरडीहा गांव निवासी डॉ.राकेश कुमार सिंह बेटे की शादी की खरीदारी करने वाराणसी गए थे। रात में लौट रहे थे। डोभी रेलवे क्रॉसिंग पर जाम के कारण एक बाइक कार से छू गई। इसके बाद बाइक सवार दबंग युवक गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर उलझ गया। फोन कर उसने 12 साथियों को लाठी-डंडे के साथ बुला लिया। सभी ने मिलकर वाहन स्वामी की पिटाई करने के बाद गाड़ी में तोड़फोड़ की। आरोप है कि उसमें रखा सामान, सोने की सिकड़ी व एक लाख रुपये नकद सहित अन्य सामान लूट लिए। थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो नामजद व 12 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। एक को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है।