फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bulldozer runs on illegal missionary prayer center

Jaunpur: अवैध मिशनरी प्रार्थना केंद्र पर गरजा बुलडोजर, कड़ी सुरक्षा के बीच तीन मंजिला भवन जमींदोज

Wed, 11 Oct 2023 11:49 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 11 Oct 2023 11:49 PM IST
सार

यूपी के जौनपुर जिले के भुलनडीह गांव में बुधवार को सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए चर्चित जीवन ज्योति ईसाई धर्म प्रार्थना केंद्र को प्रशासन ने सात बुलडोजर की मदद से ढहवा दिया। शाम पांच बजे शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक चलती रही।

विज्ञापन
Bulldozer runs on illegal missionary prayer center
अवैध मिशनरी प्रार्थना केंद्र पर गरजा बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले के भुलनडीह गांव में बुधवार को सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए चर्चित जीवन ज्योति ईसाई धर्म प्रार्थना केंद्र को प्रशासन ने सात बुलडोजर की मदद से ढहवा दिया। कड़ी सुरक्षा के बीच प्रार्थना केंद्र तक जाने वाले रास्तों को सील भी कर दिया गया था। शाम पांच बजे शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक चलती रही। इस दौरान एसडीएम नेहा मिश्रा, एडिशनल एसपी बृजेश कुमार सहित सर्किल के सभी थानों की फोर्स मौजूद रही।

विज्ञापन


पिछले दिनों सरकारी जमीन पर कब्जे का प्रार्थना स्थल बनाये जाने की शिकायत हुई थी। राजस्व विभाग की टीम की पैमाइश में ग्राम समाज व समाधि की भूमि पर अवैध निर्माण की पुष्टि हुई। इसके बाद अवैध रूप से निर्मित प्रार्थना भवन गिराने के लिए प्रशासन ने नोटिस चस्पा कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार को पहुंची टीम ने सात बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण गिराना शुरू कर दिया। कुल 11 बिस्वा में चारों तरफ बनी बाउंड्रीव\ल को गिराने के साथ हाल, कमरों के अलावा अन्य निर्माण कार्य तोड़ा गया। एसडीएम नेहा मिश्रा के नेतृत्व में सीओ गौरव शर्मा, नायब तहसीलदार हुसैन अहमद, थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह, राजस्वकर्मी, सर्किल के सभी थानों की फोर्स, पीएसी, दमकल कर्मियों के साथ पहुंचे थे। एसडीएम नेहा मिश्रा ने बताया कि अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चल रही है, जो भी अवैध निर्माण है सबको गिराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ध्वस्तीकरण खर्च के रूप में वसूलेंगे 2.83 लाख

जीवन ज्योति ईसाई धर्म प्रार्थना केंद्र के ध्वस्तीकरण का खर्च भी प्रशासन केंद्र के संचालकों से वसूल करेगा। इसके लिए संचालकों को दो लाख 83 हजार रुपये खर्च का नोटिस दिया गया है। एसडीएम नेहा मिश्रा ने बताया कि शासन की व्यवस्था है कि किसी भी तरह के अवैध निर्माण का ध्वस्तीकरण यदि खुद से नहीं किया जाता है तो उसके ध्वस्तीकरण का खर्च भी संबंधित व्यक्ति से वसूला जाता है।

पैमाइश टीम पर पथराव के बाद आया चर्चा में

भुलनडीह गांव करीब एक पखवाड़े से सुर्खियों में बना हुआ है। जीवन ज्योति ईसाई धर्म प्रार्थना केंद्र को ग्राम समाज व समाधि स्थल की भूमि पर बने होने की उच्च स्तर पर शिकायत की गई थी। इसकी जांच व निस्तारण के लिए बीते 29 सितंबर को गांव में पैमाइश करने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम गई थी।

लौटते समय रास्ते में बाइकों पर सवार दो दर्जन से अधिक मुंह बांधे दबंगों ने टीम पर पथराव कर दिया। इसमें दो लेखपाल व चालक घायल हो गए थे। सरकारी वाहन का शीशा भी टूटा था। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर 35 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed