फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BSA will investigate rigging in the selection of school management committees

Jaunpur News: बीएसए करेंगे विद्यालय प्रबंध समितियों के चयन में धांधली की जांच

Thu, 05 Dec 2024 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
BSA will investigate rigging in the selection of school management committees
डीएम ने मछलीशहर तहसील के दो ब्लाॅकों में प्राथमिक विद्यालय की प्रबंध शिक्षा समितियों के चयन की जांच बीएसए को सौंपी है। प्रबंध समिति के चयन में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरतने का आरोप है।
विज्ञापन

मछलीशहर और सुजानगंज ब्लाॅक में प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था संचालित करने के लिए प्रबंध शिक्षा समिति का गठन किया जाना था। इसका गठन 30 नवंबर तक हो चुका है। आरोप है कि अधिकारी नियुक्त कर गांव में डुगडुगी पिटवाई जाती है और सबको बुलवाकर चुनाव किया जाता है लेकिन प्रधानाध्यापकों ने विभाग को विश्वास में लिए बिना ही समितियों का चुनाव कर लिया। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। मछलीशहर विकास खंड के वारी प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक ने मनमाने तरीके से प्रबंध समिति का चुनाव कर लिया था। जब इसकी जानकारी ग्राम प्रधान कमलेश मिश्रा को हुई तो उन्होंने बीएसए से इसकी शिकायत की। चुनाव फिर से कराने की मांग की है। उधर, सुजानगंज ब्लाॅक के कपूरपुर गांव में बिना सूचना के चुनाव कराने के बाद अखिलेश तिवारी के प्रार्थना पत्र पर जिलाधिकारी ने बीएसए को जांच का निर्देश दिया। खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल ने बताया कि हमें मामले की जानकारी नहीं है। वारी गांव के प्रधान कमलेश मिश्रा ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी उनसे फिर से चुनाव कराने के लिए कहे हैं, लेकिन अब वह बात नहीं कर रहे हैं। बीएसए डाॅ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि यदि बिना प्रक्रिया के चुनाव हुआ है तो जांच कर प्रधानाध्यापक के खिलाफ कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed