{"_id":"65b95105fd5e257fd606b14e","slug":"brother-in-law-accused-of-murdering-sister-in-law-arrested-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-111488-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: साली की हत्या का आरोपी जीजा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: साली की हत्या का आरोपी जीजा गिरफ्तार
विज्ञापन
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के जमुनिया हिसामुद्दीनपुर गांव में साली की हत्या के आरोपी जीजा को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसको विशुनपुर चौराहे से पकड़ लिया। इसके बाद उसको चालान न्यायालय भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष खुटहन अरविंद कुमार सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ विशुनपुर चौराहे पर संदिग्धों व वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि जमुनिया हिसामुद्दीनपुर में साली रूबी की हत्या का आरोपी जीजा रंजीत निषाद पास में खड़ा और कहीं भागने की फिराक में है। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने अपनी टीम के साथ फौरन हत्यारोपी रंजीत को पकड़ लिया।
रंजीत निषाद(25) निवासी नागनाथपुर (दुल्हपुर) थाना दोस्तपुर सुल्तानपुर का रहने वाला है। गांव के रक्षाराम बिंद के घर रविवार की शाम को उसके छोटे साढू सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना के नागनाथपुर गांव के रंजीत बिंद अपनी पत्नी उमा (27) के साथ आया था। इस दौरान आवभगत में घंटों शराब की पार्टी चलती रही। दारू पीने से टोकने पर रंजीत का उसकी पत्नी उमा से विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई। बचाव में आई बहन रूबी ने उमा देवी को वहां से हटाकर घर के भीतर कमरे में बंद कर दी थी। इसी को लेकर नशे की हालत में रंजीत अपने बड़ी साली रूबी से भिड़ गया था। इस दौरान पत्थर से हमले में रूबी की मौत हो गई थी। खुटहन थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि आरोपी हत्यारोपी जीजा को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।