फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Brokers dominate every platform, a ban was imposed earlier

Jaunpur News: हर पटल पर दलालों का बोलबाला, पहले लग गई थी रोक

Sat, 16 May 2026 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Brokers dominate every platform, a ban was imposed earlier
मछलीशहर में आयोजित समाधान दिवस में अ​धिकारियों को समस्याएं सुनाते फरियादी। स्रोत : तहसील 
जौनपुर। जनपद के सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सदर में डीएम सैमुअल पॉल एन, मछलीशहर में एडीएम परमानंद झा और बदलापुर तहसील सभागार में सीआरओ अजय अंबष्ट की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। बदलापुर में 83 जरूरतमंदों ने अपनी समस्याओं से सबंधित प्रार्थना पत्र दिया। इसमें मौके पर आठ का निस्तारण कर दिया गया। तहसील के अधिवक्ता मनोज तिवारी संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि इस समय तहसील के हर पटल पर दलालों का बोलबाला है। इससे लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है तो आम जनता सीधे संपर्क नहीं कर पा रही है। इसके पूर्व दलालों पर रोक लगी थी, लेकिन यह लोग फिर सक्रिय हो गए है। वहीं, सदर तहसील में डीएम के सामने धर्मापुर निवासी राजेश पाल ने दीवानी न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद भी विपक्षीगण द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण कार्य को रोकने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। धन्नोपुर शंकरमंडी निवासी इशरत ने विद्युत भुगतान कर दिए जाने के पश्चात भी विभाग द्वारा एनओसी न दिए जाने की शिकायत की। डीएम ने एक्सईएन हाइडल के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिया। इस अवसर पर 81 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 14 का मौके पर निस्तारण किया गया। मछलीशहर : अपर जिलाधिकारी(वित्त/राजस्व)परमानंद झा की अध्यक्षता में तहसील के सभागार में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। 130 प्रार्थना पत्र आए। मौके पर किसी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका है। भूमि संबंधी शिकायतों की अधिकता रही। जुड़ऊपुर के लालमनि सरोज ने शिकायत किया कि चकबंदी के बाद से उनकी भूमिधरी आराजी पर आज तक कब्जा नहीं मिला। कई वर्ष से दर्जनों शिकायती पत्र दे चुके है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं निकला ,जमालपुर रामनगर निवासी संतरा ,संगीता, चम्पा, सुनीता आदि ने तीन माह से इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत नहीं होने की शिकायत किया। नौरंगी देवी, प्रीती,ज्योति आदि ने जमालपुर के बच्चों के आधार कार्ड न बनने की शिकायत किया। भांटाडीह की सुशीला सिंह ने चकमार्ग के अतिक्रमण की शिकायत किया। मड़ियाहूं : उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 152 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 14 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शाहगंज : तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। फरियादियों द्वारा कुल 122 प्रार्थना पत्र दिए गए जिसमें से मौके पर 11 का निस्तारण किया गया शेष प्रार्थना पत्र विभाग से संबंधित अधिकारियों को सौप कर जल्द से जल्द निस्तारण कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन अपने विभागीय कार्यों की समीक्षा करें और लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में रिकॉर्ड एवं अभिलेख सुव्यवस्थित रखे जाएं। कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित कर शासन की मंशानुरूप कार्य किए जाएं। उन्होंने खराब पड़े उपकरणों एवं व्यवस्थाओं को तत्काल ठीक कराने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यालयों पर सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रखे जाएं और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed