फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Brightness returned to schools, worship happened on the first day

Jaunpur News: स्कूलों में लौटी रौनक, पहले दिन हुआ पूजन

Sun, 02 Jul 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Brightness returned to schools, worship happened on the first day
जौनपुर। करीब डेढ़ माह से ग्रीष्मावकाश के कारण बंद चल रहे स्कूल एक जुलाई यानी शनिवार को पुन: खुल गए। परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और नर्सरी, कान्वेंट स्कूल तो तीन जुलाई से खुलेंगे, लेकिन माध्यमिक विद्यालय शनिवार से खुल गए। स्कूल खुलते ही स्कूलों के आस पास की गलियां गुलजार हो गईं। पहले दिन छात्रों की संख्या काफी कम रही। ऐसे में स्कूल प्रबंधन ने शिक्षकों के साथ बैठक करके छात्र नामांकन पर जोर दिया। शैक्षणिक गतिविधियों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

नगर पालिका इंटर काॅलेज जौनपुर के प्रधानाचार्य डाॅ. रमेश सिंह ने बताया कि शनिवार से स्कूल खुल गया है। शिक्षक भी समय से स्कूल पहुंचे। जनक कुमार इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. जंगबहादुर सिंह ने बताया कि स्कूल के पहले दिन शिक्षकों के साथ बैठक कर शैक्षिक कार्य पर चर्चा की गई। स्कूल परिसर में साफ सफाई कराई गई। जलालपुर: बयालसी इंटर कॉलेज में शनिवार को ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय खुलने पर विधि विधान से मां सरस्वती की पूजा हुई। उसके प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें नवीन सत्र आरंभ होने पर उन्होंने पठन-पाठन एवं अनुशासन व्यवस्था के शिक्षकों को दिशा निर्देश दिया। बैठक के अंत में जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र हर्षित सिंह के निधन पर संवेदना व्यक्त की गई। इस अवसर पर अनिल कुमार शर्मा, कृष्णपाल सिंह, विनय कुमार सिंह, गपप्पू राम, रविंद्र सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, पुनीत कुमार सिंह एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed