{"_id":"573b70c94f1c1bc473ac7142","slug":"break-down-the-33-kv-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 केवी लाइन में ब्रेक डाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 केवी लाइन में ब्रेक डाउन
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Wed, 18 May 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
आवास विकास कालोनी में जला ट्रांसफार्मर।
- फोटो : रमेश मिश्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई गंज उपकेंद्र की 33 केवी लाइन का ब्रेक डाउन होने से शहर के कई इलाके में सोमवार की रात चार घंटे बत्ती गुल रही। उमस भरी गर्मी से बेहाल लेाग परेशान हो उठे। लोगों ने सड़क पर टहल कर रात गुजारी जबकि घर में महिलाएं और बच्चे गर्मी से बेहाल रहे। रात आठ बजे की गई बिजली मध्यरात्रि में आई तो लोगों को चैन मिला।
सोमवार की रात में अचानक हुसेनाबाद से नईगंज 33 केबी लाइन का ब्रेक डाउन हो जाने से विद्युत उपकेंद्र नईगंज से सप्लाई ठप हो गई। इससे रुहट्टा समेत आस पास के कई मोहल्ले के लोग गर्मी से बेहाल हो उठे। विद्युत उपकेंद्र नईगंज से तारापुर कालोनी, कटघरा, मुरादगंज, नईगंज, अहमदखां मंडी , सिटी स्टेशन, रुहट्टा आदि मुहल्लों में बिजली आपूर्ति की जाती है। लेकिन सोमवार की रात आठ बजे अचानक सभी मुहल्लों की बत्ती गुल हो गई। इसके बाद लोग बिजली आने का इंतजार करने लगे।
इस दौरान लोग अंधेरे में रहने को विवश हुए। गर्मी से निजात पाने के लिए मकान की छतों व उसके बाहर तब तक लोग टहलते रहे, जब तक बिजली नहीं आई। उधर विभाग ब्रेक डाउन को ठीक करने में जुट गया। लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने बिजली ठीक और 12 बजे रात में आपूर्ति बहाल हो सकी। जिस पर लोगों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन
विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता एससी सोनोदिया ने बताया कि हुसेनाबाद हुसेनाबाद से नईगंज 33 केबी लाइन का ब्रेक डाउन हो जाने से विद्युत उपकेंद्र नईगंज से सप्लाई ठप हो गई।
इससे नईगंज 33 केवी लाइन का ब्रेक डाउन हो गया था। जिससे विद्युत उपकेंद्र नईगंज से बिजली आपूर्ति होने वाले सभी मुहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। रात 12 बजे तक कमी को ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।