फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Brake jam of Begumpura Express, train stood for one hour and five minutes

Jaunpur News: बेगमपुरा एक्सप्रेस के ब्रेक जाम, एक घंटे पांच मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

Thu, 04 Jul 2024 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Brake jam of Begumpura Express, train stood for one hour and five minutes
जम्मू से वाराणसी आ रही बेगमपुरा एक्सप्रेस का ब्रेक बुधवार को दोपहर में अचानक जाम हो गया। ऐसे में ट्रेन सिटी स्टेशन पर एक घंटे पांच मिनट तक खड़ी रही। इसके बाद ब्रेक जाम को ठीक कराने के बाद ट्रेन को वाराणसी के लिए रवाना किया गया। इस दौरान सिटी स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ हो गई।
विज्ञापन

जम्मू से वाराणसी आ रही बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को जब वाराणसी की तरफ आ रही थी। जैसे ही ट्रेन बदलापुर से आगे बढ़ी तो ट्रेन के पहिए से धुंआ निकल रहा था। ऐसे में चालक को ब्रेक जाम का अहसास हुआ। जिसके बाद ट्रेन के अगले स्टॉपेज सिटी स्टेशन पर रोका गया। यहां पर दो मिनट ट्रेन को रोकना था। इसके बाद रेलवे के तकनीकी जानकारों ने ट्रेन के ब्रेक जाम की समस्या को ठीक किया। ट्रेन सुबह 11.20 बजे से 12.25 बजे तक स्टेशन पर मौजूद रही। स्टेशन अधीक्षक अनिल उपाध्याय ने बताया कि बेगमपुरा ट्रेन जम्मू से वाराणसी की तरफ आ रही थी। ब्रेक जाम होने की समस्या को ठीक कराया गया। इस दौरान ट्रेन करीब एक घंटे पांच मिनट तक स्टेशन पर रूकी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed