{"_id":"61d495ae5bbf30115352025a","slug":"booth-president-and-officials-will-participate-in-jan-vishwas-rally-jaunpur-news-vns631770167","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन विश्वास रैली में शामिल होंगे बूथ अध्यक्ष व पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन विश्वास रैली में शामिल होंगे बूथ अध्यक्ष व पदाधिकारी
विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार स्थित आईएमए हाल में भारतीय जनता पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में हुई।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री आशीष सिंह बघेल ने सभी पदाधिकारियों, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा विस्तारकों आदि का परिचय लिया। लखनऊ में नौ जनवरी को होने वाली जन विश्वास महारैली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के बूथ अध्यक्ष से लेकर जिला स्तर के नेताओं व पदाधिकारियों तक को जन विश्वास महारैली में शामिल होना है।
जिला प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने कहा कि 9 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लखनऊ में होने वाली अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी। लखनऊ से 200 किलोमीटर की दूरी वाले जिलों से हर बूथ से 5 लोग रैली में आएंगे और 300 किलोमीटर दूर जो शहर हैं वहां से रैली में बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी और बीएलए को जाना है।