फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bolero thrashed a student riding a bicycle, died

कोचिंग जा रहे सायकिल सवार छात्र को बोलेरो ने रौंदा, मौत

Tue, 02 Mar 2021 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bolero thrashed a student riding a bicycle, died
बदलापुर। थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर रोड स्थित गढ़वा घाट आश्रम गेट के सामने मंगलवार सुबह तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम जीरकपुर निवासी प्रदीप दुबे का इकलौता पुत्र अविनाश (17) सायकिल से अपने सहपाठियों के साथ बदलापुर कस्बे में कोचिंग पढ़ने जा रहा था। गढ़वा घाट आश्रम गेट के पास बदलापुर की तरफ से घनश्यामपुर की ओर तेज तेज रफ्तार में जा रही बोलेरो ने उसे चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल अविनाश को आसपास के लोगों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। अविनाश सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। मां मनीषा और पिता प्रदीप का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी बहन गरिमा इकलौते भाई की मौत से रोते-रोते बेसुध हो जा रही है। छात्र की मौत की बाद शोक में कॉलेज बंद कर दिया गया। प्रधानाचार्य बेचन सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा कर छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed