{"_id":"5d1510d18ebc3e3cbb3e81fb","slug":"bolero-rider-bunker-kidnapped-boy-jaunpur-news-vns469870411","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो सवार बदमाशों ने बालक का किया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो सवार बदमाशों ने बालक का किया अपहरण
विज्ञापन
बदलापुर। क्षेत्र के पूरामुकुंद गांव में सड़क किनारे अपनी दादी के साथ चारपाई पर सो रहे पांच वर्षीय बालक का गुरुवार की भोर में बोलेरो सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। वहां करीब 60 किलोमीटर दूर रामपुर थाना क्षेत्र के गौरैया गांव के पास बालक के शोर मचाने पर बदमाश उसे नहर के किनारे छोड़कर फरार हो गए। रामपुर थाने की पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजन बालक से मिले तो उसे गले लगाकर फफक पड़े। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है.
पूरामुकुंद निवासी श्यामदेव प्रजापति का पुत्र मयंक बुधवार की रात घर के सामने सड़क किनारे अपनी दादी प्यारी देवी के साथ चारपाई पर सोया था। भोर में करीब तीन बजे दादी की आंख खुली तो बालक बिस्तर पर नहीं था। बच्चे के गायब होने की खबर से घर में हड़कंप मच गया। आस पास के गांवों में भी खोजबीन होने लगी। पिता श्यामदेव ने अपने बेटे के गायब होने की सूचना यूपी 100 को दी। पुलिस ने बच्चे के गायब होने की सूचना वायरलेस से पूरे जनपद के थानों में प्रसारित कर दी। परिजन बच्चे की खोज में परेशान ही थे कि 11 बजे रामपुर थाने की पुलिस ने वायरलेस पर सूचना प्रसारित की कि गौरिया गांव में एक लावारिस बालक मिला है। परिजन तुरंत गौरिया गांव पहुंची। वहां के राजनारायण मिश्र के घर पर पुलिस बालक के साथ मौजूद दी। बेटे को देख पिता श्यामदेव गले लगाकर फफक पड़े। बच्चे ने बताया कि वह गाड़ी में अजनबियों कोे देख कर चिल्लाने लगा। उसके बाद वे लोग उसेे नहर पर उतार कर चले गए। सुबह बच्चे को छोड़ कर जाते देख कर ग्रामीणों को शक हुआ। उन्होंने बच्चे को बैठा लिया और पुलिस की सूचना दी। मौके पर पहुंची 100 पुलिस ने वायरलेस पर इसकी सूचना प्रसारित कर दी। बदलापुर थाने की पुलिस ने श्यामदेव के परिजनों को यह बात बताई। सीओ बदलापुर राजेंद्र का कहना है कि पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।