फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Body of woman found in well identified

Jaunpur News: कुएं में मिले महिला के शव की हुई शिनाख्त

Fri, 22 Sep 2023 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Body of woman found in well identified
क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव में बीते मंगलवार को कुएं से बरामद महिला के शव की शिनाख्त उसके परिजनों ने बृहस्पतिवार की देर शाम कर लिया है। परिजनों के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
विज्ञापन

निजामुद्दीनपुर गांव के सीवान में मंगलवार को कुएं में मिले महिला के शव को शिनाख्त के लिए पुलिस ने मरचरी हाउस में रख दिया था। कुएं के पास बरामद चश्मा व चप्पल की जानकारी लेने थाने पर गांव का ही युवक अजय कुमार गौतम पहुंचा। उसने बताया कि दोनों सामान उसकी दादी फुल्लन देवी का है। पुलिस अजय को मोरचरी हाउस ले गई। शव देखते ही अजय ने पहचान कर लिया। पूछताछ में उन्होंने थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह को बताया कि उसकी दादी मानसिक रूप से बीमार थी, जिसका इलाज मनोचिकित्सक से कराया जा रहा था। इस बाबत थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed