फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Block pramukh husband arrested on charges of assaulting ADO in jaunpur

Jaunpur: एडीओ से मारपीट के आरोप में ब्लाक प्रमुख पति गिरफ्तार, कर्मचारी संगठनों की चेतावनी के बाद हुई कार्रवाई

Tue, 04 Feb 2025 01:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 04 Feb 2025 01:18 PM IST
सार

जौनपुर जिले की पुलिस ने एडीओ से मारपीट के आरोप में ब्लाक प्रमुख पति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी को लेकर कर्मचारी संगठनों ने कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी। 

विज्ञापन
Block pramukh husband arrested on charges of assaulting ADO in jaunpur
आरोपी ब्लाक प्रमुख पति अजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के विकास खंड शाहगज सोंधी के एडीओ आईएसवी संजय श्रीवास्तव से मारपीट के मामले में आरोपी ब्लाक प्रमुख पति को खेतासराय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कर्मचारी संगठनों ने आरोपी प्रमुख पति की गिरफ्तारी न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी थी। जिसके बाद मंगलवार की सुबह ये कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


यह है मामला
शनिवार को विकास खंड शाहगंज के सोंधी कार्यालय पर ब्लाक के एडीओ आईएसवी संजय श्रीवास्तव तथा ब्लाक प्रमुख नीलम सिंह के पति अजय सिंह के बीच क्षेत्र पंचायत के एक भुगतान को लेकर विवाद हो गया था। मामले में संजय श्रीवास्तव ने आरोपी प्रमुख पति के विरुद्ध मारपीट तथा गाली गलौज का मुकदमा दर्ज कराया। इस बीच सोमवार को कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों ने बैठक कर गिरफ्तारी न होने पर मंगलवार से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। उधर, आरोपी प्रमुख पति अजय सिंह ने  एडीओ द्वारा लगाए गए आरोपों से इनकार किया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि उपनिरीक्षक तारिक अंसारी  के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा आरोपी ब्लाक प्रमुख पति अजय कुमार सिंह निवासी सोनीकपुर थाना सरायख्वाजा को मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed