फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Block Education Officer inspected in many schools

खंड शिक्षा अधिकारी ने कई विद्यालयों में किया निरीक्षण

Fri, 01 Jul 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Block Education Officer inspected in many schools
सिकरारा। क्षेत्र स्थित कई परिषदीय विद्यालयों में बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने 10 दिन से विद्यालय नहीं आ रहीं महिला शिक्षक के खिलाफ निलंबन की संस्तुति के लिए बीएसए को रिपोर्ट सौंपी है। इस दौरान अनुपस्थित रहे दो शिक्षामित्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

बीईओ आनंद प्रकाश सिंह ने सुबह करीब आठ बजे प्राथमिक विद्यालय मोमिनपुर पहुंचे। विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र मीना सिंह व नीलम देवी अनुपस्थित थीं। उन्होंने दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसके साथ ही नामांकन के सापेक्ष छात्रों की उपस्थिति बहुत कम देखकर नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापक व शिक्षकों को निर्देश दिए कि वे लोग समुदाय से जुड़ें और अभिभावकों की समय-समय पर बैठक लेकर बच्चों की हाजिरी में सुधार लाएं। इसके बाद वे प्राथमिक विद्यालय निकरोजपुर पहुंचे वहां भी नामांकन के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति कम थी। प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुर में निरीक्षण के दौरान पता चला कि महिला शिक्षक प्रियंका उपाध्याय 21 जून से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रही हैं। उन्होंने उनके निलंबन की कार्रवाई करते हुए संस्तुति के लिए बीएसए को रिपोर्ट भेज दिया। चौरामोहनदास, हसनपुर, पांडेयपुर आदि प्राथमिक विद्यलयों में स्थिति सामान्य मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed