फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Black marketing of cylinders LPG busted in jaunpur 277 cylinders recovered

Jaunpur: रसोई गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में कई कंपनियों के 277 LPG सिलिंडर बरामद

Fri, 28 Apr 2023 07:15 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 28 Apr 2023 07:15 PM IST
सार

जौनपुर जिले के जलालपुर क्षेत्र में काफी समय से चले रहे गैस कालाबाजारी के धंधे का आपूर्ति विभाग ने भंडाफोड़ किया है। टीम ने हरीपुर गांव में बस्ती के पास छापा मारा और मौके से 277 एलपीजी सिलिंडर बरामद किए। 

विज्ञापन
Black marketing of cylinders LPG busted in jaunpur  277 cylinders recovered
एलपीजी सिलिंडर बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले के जलालपुर क्षेत्र में काफी समय से चले रहे गैस कालाबाजारी के धंधे का आपूर्ति विभाग ने भंडाफोड़ किया है। टीम ने हरीपुर गांव में बस्ती के पास छापा मारा और मौके से 277 एलपीजी सिलिंडर बरामद किए। गोपनीय तरीके से एक व्यक्ति ने भंडारण स्थल को पूरी तरह से एक एजेंसी का रूप दे दिया था।

विज्ञापन


संयोग अच्छा रहा कि यहां कोई हादसा होता उससे पहले ही आपूर्ति विभाग की टीम ने कार्रवाई कर दी। इस अवैध कारोबार में संलिप्त एक व्यक्ति के खिलाफ आपूर्ति विभाग मुकदमा दर्ज कराएगा। त्रिलोचन क्षेत्र की एक गैस एजेंसी से कुछ दिन पहले निकाले गए सेल्समैन ने गोपनीय तरीके से हरीपुर गांव में ही अवैध भंडारण कराना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


इसी बीच मामले की जानकारी आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को हुई। उसी आधार पर शुक्रवार को जिलापूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम हरीपुर गांव पहुंची। वहां पता चला कि अवैध तरीके से सिलिंडरों का भंडारण किया गया था। डीएसओ ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में छापेमारी करने पहुंचे तो आरोपी वहीं एक कक्ष में कार्यालय बनाकर बैठा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बगल के दो कमरों को खुलवाया गया तो भारी संख्या में इंडेन, भारत, एचपी कंपनियों का भरा हुआ एवं खाली गैस सिलिंडर बरामद हुआ। सिलिंडर को कब्जे में लेकर प्रसाद गैस एजेंसी पराउगंज के प्रोपराइटर प्यारेलाल सरोज को सुपुर्द कर दिया गया है। डीएसओ के अनुसार, आरोपी यह कारोबार कब से कर रहा था इसके बारे में जानकारी की जा रही है। जिलाधिकारी की स्वीकृति लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed