फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP will form government in UP with full majority: Kripashankar Singh

यूपी में भाजपा पूर्ण बहुमत से बनाएगी सरकार : कृपा शंकर सिंह

Fri, 17 Sep 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
BJP will form government in UP with full majority: Kripashankar Singh
ोटल रिवर व्यू में पत्रकारों से बात करते भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष एवं पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपा शंकर सिंह ने कहा कि देशहित में कार्य करने वाली पार्टी भाजपा में जातिवाद और वंशवाद का कोई स्थान नहीं है। उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दुबारा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। वह शुक्रवार को एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सदैव राष्ट्रहित को प्राथमिकता में रखते हुए अपने कार्य करता है। सिर्फ भाजपा में जातिवाद या वंशवाद नहीं चलता है। यही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां बूथ अध्यक्ष पार्टी का नेतृत्व करता है और चायवाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है।
विज्ञापन

एक प्रश्न के जवाब में श्री सिंह ने कहा कि मुंबई से प्रकाशित सामना समाचार पत्र में छपी खबर में जौनपुर पैटर्न शब्द का प्रयोग दुराचारी के लिए करना दुर्भाग्यपूर्ण है। पैटर्न शब्द का प्रयोग जहां तक मेरी जानकारी है शिक्षा और विकास के लिए किया जाता है। मैंने इस घटना के बारे में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अवगत करा दिया है कि वह इस प्रकरण को सदन में उठाएं और आरोपी व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा यानी फांसी की सजा दी जाए । उन्होंने कहा कि जौनपुर जिले में स्वतंत्रता आंदोलन में एक गांव के 21 लोगों को 1 ही दिन फांसी दी गई थी। यहां शिक्षा का केंद्र है। जितने अधिकारी जौनपुर जिले में हैं शायद उसने किसी और जिले में हो । उन्होंने कहा कि देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक और डीएनए के जनक डॉक्टर लाल जी सिंह जौनपुर के ही लाल थे ,जिन्होंने पूरे जौनपुर जिले का नाम भारत सहित विश्व में किया है। इस अवसर पर महाराष्ट्र के उद्योगपति विजय सिंह , रत्नाकर सिंह, शशि प्रकाश सिंह मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed