फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP took out a march against Akhilesh

अखिलेश के खिलाफ भाजपा ने निकाला मार्च

Wed, 03 Nov 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
BJP took out a march against Akhilesh
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा जिन्ना को आजादी का नायक कहने को लेकर भाजपाइयों में आक्रोश है। बुधवार को कार्यकर्ताओं ने भाजपा मछलीशहर जिलाध्यक्ष रामविलास पाल के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी डाक बंगले से गांधी तिराहे तक पैदल मार्च कर गांधी तिराहे पर पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामविलास पाल ने कहा कि महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू व सरदार पटेल की तुलना जिन्ना से करना तालिबानी मानसिकता का प्रतीक है। सपा की विभाजनकारी मानसिकता को जनता स्वीकार नहीं करेगी। अखिलेश यादव को देश से माफी मांगनी चाहिए। अखिलेश यादव ने जिन्ना का नाम लेकर देश के विभाजन के समय बलिदान देने वाले करोड़ों लोगों का अपमान किया है। तुष्टिकरण की घटिया राजनीति से सरदार पटेल का भी अपमान किया गया है। डॉ. श्याम दत्त दुबे ने कहा कि सरदार पटेल और जिन्ना एक ही विद्यालय में पड़े, लेकिन जिन्ना ने देश का विभाजन कराया, जबकि सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के बयान से साफ जाहिर है कि वह देशद्रोहियों और देश तोड़ने वालों के साथ खड़े हैं। इस अवसर पर श्याम दत्त दूबे ,ब्रह्मदेव मिश्रा, सरदार गब्बर सिंह, मनोज सिंह, विनय सिंह, राकेश शुक्ला , दीपक दुबे आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed