फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP pulled torch procession

भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस

Mon, 15 Aug 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 15 Aug 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
BJP pulled torch procession
मुंगराबादशाहपुर में तिरंगा यात्रा के तहत मशाल जुलूस निकालते भाजपा कार्यकर्ता।
भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने जिले भर में तिरंगा यात्रा और शहीदों को नमन कार्यक्रम के तहत  मशाल जुलूस निकाल कर आजादी की याद को ताजा कराया। सभी मंडलों में कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर गांव का भ्रमण किया।
विज्ञापन

 

गोलाबाजार से निकला जुलूस बाजार का भ्रमण के बाद भरत मिलाप स्थल पर सभा के रूप में परिवर्तित हुई।  सांसद केपी सिंह के नेतृत्व में खेतासराय मंडल में तिरंगा यात्रा और मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस के बाद आयोजित सभा में सांसद केपी सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताया। 

विज्ञापन

 

कहा कि भाजपा सरकार में जितना विकास हुआ है उतना किसी सरकार में नहीं हुआ। कांग्रेस ने साठ साल तक देश पर राज किया लेकिन देश का विकास उस स्तर का नहीं हुआ जैसा होना चाहिए था। 70 साल बाद केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है। जब सत्ता में मोदा आए हैं विकास को प्राथमिकता दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। मशाल जुलूश और तिरंगा यात्रा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को बताना और आजादी की याद को ताजा कराना है।

इस मौके पर केके जायसवाल, राजेश श्रीवास्तव, गिरीश यादव, महेंद्र सिंह, रवींद्र मिश्र, राजवीर दुर्गवंशी, राम अवध निषाद, विजय सिंह विद्यार्थी, डा. रंजना सिंह, गजेंद्र पांडेय, बलिराम राजभर, अनिल प्रजापति, वीरेंद्र सिंह, जगदंबा पांडेय, कपूर चंद आदि मौजूद थे। संचालन केके जायसवाल ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed