फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP Leader Pramod Yadav Murder criminals Shot on pretext of giving wedding card

Pramod Yadav Murder: शादी का कार्ड देने के बहाने रोकी BJP नेता की गाड़ी, शीशा खोलते ही गोलियों से कर दिया छलनी

Thu, 07 Mar 2024 03:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 07 Mar 2024 03:45 PM IST
सार

Pramod Yadav Murder Case: जौनपुर जिले में बोधापुर गांव निवासी भाजपा के किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या उस समय हुई जब वे सुबह घर से किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे। बदमाशों ने कार्ड देने के बहाने वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
BJP Leader Pramod Yadav Murder criminals Shot on pretext of giving wedding card
Pramod Yadav Murder Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता प्रमोद यादव घर से किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे। घर से दस कदम की दूरी पर ब्रेकर था, जहां एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें देखा, तो एक ने शादी का कार्ड दिखाकर इशारा किया। गाड़ी रोककर प्रमोद बातचीत करने लगे। इस दौरान बदमाश ने कार्ड देने के साथ ही फायरिंग शुरू कर दी। 

विज्ञापन


बदमाशों ने मारी छह गोलियां
बदमाशों ने प्रमोद को कुल छह गोली मारी हैं। जिसमें दाहिने तरफ सीने से लेकर कमर तक चार गोलियां लगी हैं, जबकि एक गोली कूल्हे पर और एक गर्दन पर लगी है। 

विज्ञापन


बाइक छोड़कर फरार हुए बदमाश
बदमाश प्रमोद यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद बदमाश वहीं बाइक छोड़कर फरार हो गए। 

जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता

BJP Leader Pramod Yadav Murder criminals Shot on pretext of giving wedding card
Pramod Yadav Murder - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद आनन-फानन दौड़े लोगों ने प्रमोद यादव को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर भाजपा के प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह व पुष्पराज सिंह समेत अन्य भाजपा नेता मौके पर पहुंचे।  

मौके पर पुलिस बल तैनात
प्रमोद यादव की हत्या की सूचना पर पुलिस महकमे में भी खलबली मच गई। पुलिस अधीक्षक मय फोर्स मौके पर पहुंचे। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। पुलिस हर पहलू को लेकर छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed