फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP leader Murder in Jaunpur UP Money transaction, old rivalry could be the reason for murder

भाजपा नेता की हत्या: भागे थे तीन बदमाश... कैमरे में दिखे सिर्फ दो, इस शख्स के नाम पर बाइक; ये है कत्ल की वजह!

Fri, 08 Mar 2024 09:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 08 Mar 2024 09:51 AM IST
सार

जौनपुर में भाजपा के जिला महामंत्री की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। भागते समय गिर जाने पर एक बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
BJP leader Murder in Jaunpur UP Money transaction, old rivalry could be the reason for murder
BJP leader Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता प्रमोद यादव की हत्या कर भागने वाले तीन बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस गुरुवार को घटनास्थल से आठ किलोमीटर दूर स्थित बरगुदर पुल तक सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही। इसमें जहां बदमाश सड़क पर गिरे वहां सीसीटीवी में दो बदमाशों को देखा गया। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्हें एक बदमाश अपनी बाइक पर बैठाकर बेल्छा गांव की ओर भागता दिख रहा है। पुलिस कयास लगा रही है कि हत्या का कारण पैसों का लेनदेन या फिर गांव की पुरानी रंजिश हो सकती है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से 5 किलोमीटर आगे स्थित लालाबाजार में शराब की दुकान का सीसीटीवी फुटेज देखा गया। यहां एक बाइक पर सवार दो बदमाश खराब सड़क के कारण गिरते दिखाई दिए। दोनों में से पीला जैकेट पहने बदमाश गाड़ी चला रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं काला जैकेट पहना बदमाश पीछे बैठा था। इस दौरान ये दोनों सामने की ओर से परीक्षा देकर लौट रहीं कुछ लड़कियों से टकरा गए और लड़कियों के विरोध करने पर पिस्टल निकाल कर लहराते दिखे। इसी दौरान पीछे से आए एक बाइक सवार ने इन दोनों को अपनी गाड़ी पर बैठाया और बेल्छा गांव की ओर भाग निकला। 

इसके बाद बरगुदलपुर स्थित भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज का सीसीटीवी खंगाला गया। इसमें एक बाइक पर केवल दो बदमाश जाते दिखे। इसमें पीली जैकेट पहना बदमाश गाड़ी चला रहा और काली जैकेट व सफेद जूता पहना बदमाश पीछे बैठा दिखा। काली जैकेट पहने बदमाश ने अपना चेहरा अपने हाथ से ढका था। 

 

वहीं गाड़ी चलाने वाला बदमाश गमछे से अपना मुंह ढंका था। पुलिस के मुताबिक घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों के भागने से पता चल रहा है कि ये बदमाश बाहरी नहीं है। आस-पास के ही क्षेत्र के हैं। पुलिस के मुताबिक ब्याज पर पैसों के लेनदेन या फिर गांव की पुरानी रंजिश ही घटना का कारण हो सकती है। इन्हीं दो पहलुओं पर पुलिस जांच में जुटी है।

घटना में प्रयुक्त बाइक अजय सिंह के नाम पर
प्रमोद यादव की घटना को अंजाम देने में उपयोग की गई बाइक की जब पुलिस ने जांच की तो बाइक अजय सिंह के नाम की मिली। इस बाइक के गायब होने की सूचना बक्शा पुलिस को बीते 2 मार्च को मिली थी। बृहस्पतिवार को अजय सिंह के यहां काम करने वाले शिवम सिंह द्वारा बाइक चोरी की तहरीर दिलाई गई। शिवम प्रतापगढ़ का रहने वाला है और बिजली मिस्त्री है। अजय सिंह ठेकेदार हैं। शिवम इन्हीं के अधीन काम करता है।

परिवार का इतिहास
परिवार का इतिहास जौनपुर। भाजपा नेता प्रमोद यादव की पत्नी कलावती देवी गृहिणी हैं। इनके दो पुत्र व एक पुत्री है। बड़ा बेटा सिद्धार्थ यादव जौनपुर के एक बैंक में काम करता है। दूसरा सिद्धांत यादव एक कालेज से एलएलबी कर रहा है। मझली संतान के रूप में पुत्री रूबी यादव ने बीएचयू से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है।

 

घटना स्थल से लेकर रामघाट तक नेताओं का रहा जमावड़ा
भाजपा नेता प्रमोद यादव की अंतिम संस्कार यात्रा में रामघाट तक भाजपा नेताओं का जमावड़ा रहा। देर रात 8:50 छोटे बेटे सिद्धांत उर्फ चंदन ने मुखाग्नि दी। इसके पहले बड़े भाई जो मुंबई में रहते हैं उनका इंतजार किया जा रहा था। इस दौरान भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, सुशील मिश्रा, डॉ.रामसूरत मौर्या आदि रहे। इस दौरान पुलिस फोर्स के साथ सीओ सदर परमानंद कुमार व सीओ सिटी देवेश सिंह मौजूद रहे।

आपको बता दें कि जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र के बोधापुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने कार्ड देने के बहाने रोककर कार सवार भाजपा के जिला महामंत्री की गोली मारकर हत्या कर दी। उनको कुछ छह गोलियां मारी गई हैं।

 

भागते समय गिर जाने पर एक बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है। सूचना मिलते ही एसपी डॉ.अजयपाल शर्मा मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed