फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP leader dies in tanker and car collision

टैंकर और कार की भिड़ंत में भाजपा नेता की मौत...

Tue, 08 Jun 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
BJP leader dies in tanker and car collision
जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के फरीदाबाद (डाल्हनपुर) गांव के पास कार और टैंकर में आमने-सामने जोरदार टक्कर में भाजपा नेता की मौके पर मौत हो गई। कार सवार महिला को भी गंभीर चोट आई है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जफराबाद थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता संतोष सिंह सोलंकी (52) अपनी कार से शाहगंज की ओर जा रहे थे। कार में उनके साथ एक महिला भी सवार थी। फरीदाबाद गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही टैंकर से कार की टक्कर हो गई। आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क किनारे खड़ी बाइक को चपेट में लेते हुए कार दूसरी दिशा में मुड़ गई। कार चला रहे संतोष सिंह सोलंकी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला को गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। सरायख्वाजा एसओ जगदीश कुशवाहा ने बताया कि टैंकर को चालक समेत हिरासत में ले लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed