फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP is working for development and strength of the country: Seema Dwivedi

भाजपा विकास और देश की मजबूती के लिए कर रही काम : सीमा द्विवेदी

Sat, 09 Dec 2023 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
BJP is working for development and strength of the country: Seema Dwivedi
जौनपुर। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के विभिन्न ठिकानों से आईटी के छापेमारी में 300 करोड़ रुपये बरामद होने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह एवं रामविलास पाल के संयुक्त नेतृत्व में प्रदर्शन कर कांग्रेस पर जनता को ठगने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पुष्पराज सिंह ने कहा कि यह पैसा कांग्रेस के शीर्ष नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हैं। इसके तार छत्तीसगढ़, झारखंड से जुड़े हैं। यह पैसा गरीबों की गाढ़ी कमाई का है। यह पैसे चुनाव परिणामों को प्रभावित करने के लिए रखे गए थे। उन्होंने कहा कि आशंका है कि झारखंड में ईडी के छापे के बाद रातों रात उड़ीसा, बंगाल, बिहार की तरफ एंबुलेंस में ढोकर पैसे ले जाने कि बात आई हैं। राज्यसभा के सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि सांसद धीरज साहू पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए और उनसे कड़ाई से पूछताछ की जाए। प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए संकल्पित हैं। भाजपा जनता के पैसे की हो रही लूट को बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी सदन से सड़क तक इस मुद्दे को उठाते हुए लगातार संघर्ष करेगी। सारे भ्रष्टाचारी नेता एक होकर जांच एजेंसियों पर आरोप लगा रहे हैं। आश्चर्य की बात खड़गे, सोनिया गाँधी और राहुल गांधी चुप्पी साधे हैं। सांसद बीपी सरोज ने कहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में कैश मिलना इस बात की पुष्टि करता है कि कांग्रेस ने अपने साथी दलों के साथ मिलकर हमेशा झारखंड को सिर्फ लूटने और ठगने का काम किया है। पूर्व विधायक सुषमा पटेल ने कहा कि झारखंड के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़ी कंपनियों के यहां पड़ी छापे में इतने नोट मिले हैं कि मशीन से भी गिनती पूरी नहीं हो पा रही है। सभा को पूर्व जिलाध्यक्ष हरिशचंद्र सिंह, पूर्व विधायक हरेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है। मछलीशहर के जिलाध्यक्ष रामविलास पाल ने स्वागत किया। संचालन जिला महामंत्री अजय सिंह ने की। धरना सभा में सुबास कुशवाहा, नरेन्द्र उपाध्याय, विकास शर्मा, अमित श्रीवास्तव सुशील मिश्रा, पियूष गुप्ता, सुनील तिवारी,सुधाकर उपाध्याय, सुरेन्द्र सिंघानिया, धीरू सिंह, विजय सिंह विद्यार्थी, विनीत शुक्ला आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed