फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP is the largest political organization in the world

Jaunpur News: भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन

Mon, 07 Apr 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
BJP is the largest political organization in the world
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस रविवार को सीहीपुर स्थित कार्यालय पर मनाया गया। वक्ताओं ने भाजपा के स्थापना से लेकर अब तक के राजनीति इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि 1951 में गठित जनसंघ से अलग होकर 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। संसद और विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले और प्राथमिक सदस्यता के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। भाजपा की स्थापना जरूर 1980 में हुई थी लेकिन इसकी बुनियाद स्वतंत्रता सेनानी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में ही भारतीय जनसंघ बनाकर कर दी थी। आज भाजपा विश्व का सबसे बड़े राजनीतिक संगठन बन गया है। मछलीशहर के जिलाध्यक्ष डाॅ. अजय सिंह ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो अपने सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करता है। भाजपा संगठन में समाज के सभी पिछडे, दलित, आदिवासी, अति दलित एवं महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व मिला है। हर बूथ पर भाजपा के 17 सदस्यीय बूथ समिति के साथ बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी की मौजूद है। जो दिन प्रतिदिन के अभियान को चलाते हैं। माननीय प्रधानमंत्री के मन की बात हर महीने देश के प्रत्येक बूथों पर सुनी जाती है, आज प्रत्येक शक्ति केंद्र पर इनकी बैठक बूथ कमेटी, शक्तिकेंद्र संयोजक और प्रभारी के साथ होती है। आयुष्मान भारत कार्ड, उज्ज्वला कनेक्शन, जीवन ज्योति बीमा पर प्रकाश डाला। उपलब्धियों के बल पर लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाकर विपक्ष को कड़ा जवाब दिया। 1984 में भले ही लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत सिर्फ 2 सीटों पर हो पाई हो परंतु भाजपा राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण दस्तक दे रही थी। इस मौके पर मीडिया प्रभारी आमोद सिंह समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed