फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP giving communal form to the children's dispute in Bhadethi

भदेठी में बच्चों के विवाद को भाजपा दे रही सांप्रदायिक रूप

Thu, 11 Jun 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
BJP giving communal form to the children's dispute in Bhadethi
जौनपुर। सपा के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कि भदेठी गांव में बच्चों के विवाद को भाजपा सांप्रदायिक रूप दे रही है। पुलिस के जवानों ने आरोपितों के अलावा बस्ती के अन्य लोगों के घरों में घुसकर तांडव किया। कुछ घरों के दरवाजे तोड़ अंदर घुस गए। महिलाओं, बच्चों के साथ बदसलूकी की गई। छह से अधिक वृद्ध अपने दरवाजे पर चारपाई डालकर सो रहे थे, जिनका इस घटना से कोई वास्ता नहीं था। उन्हें भी पुलिस थाने उठा ले गई। दहशतजदा अधिकांश ग्रामीण गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। महिलाएं छोटे बच्चों के साथ घर में हैं। इस मामले मेें पुलिस ने अब तक एक ही पक्ष से 35 लोगों को गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं में चालान कर दिया, जबकि इसी पक्ष के चार बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस की कार्रवाई एकतरफा है। दूसरे पक्ष की रिपोर्ट नहीं दर्ज की जा रही है। सपा इसे बर्दाश्त नहीं करेंगी। बेगुनाहों को झूठे मुकदमे में फंसाया गया तो पार्टी कार्यकर्ता चुप नही बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed