फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bjp attack on MP jaya bachchan for statement in rajya sabha

शाप देने पर भाजपा का पलटवार: प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने पूछा- तब कहां थीं जया बच्चन, जब मुलायम कह रहे थे 'बच्चे हैं गलती हो जाती है'

Tue, 21 Dec 2021 06:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 21 Dec 2021 06:55 PM IST
सार

भाजपा बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि अयोध्या और काशी को अब विकास के मॉडल के रूप में देखा जा रहा है। पूरे देश में इसे लेकर चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
Bjp attack on MP jaya bachchan for statement in rajya sabha
भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला अौर सपा सांसद जया बच्चन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा में सपा सांसद जया बच्चन के भाजपा के बुरे दिन आने वाले हैं के शाप की बात पर भाजपा ने पलटवार किया है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने जौनपुर के एक होटल में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उस वक्त सपा सांसद जया बच्चन कहां थीं, जब उनकी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव कहते थे कि लड़के हैं गलती हो जाती है। कहा कि यह सत्ता पाने के लिए छटपटाहट है।
विज्ञापन


काफी समय से सत्ता से बाहर होने के कारण ऐसे बयान आ रहे हैं। उन्हें ये भी पता चल गया है कि आगे काफी समय तक अभी सत्ता से बाहर रहना है। इस तरह के शब्दों का राजनीति में कोई स्थान नहीं है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने सवाल किया कि उस समय जया बच्चन क्यों कुछ नहीं बोलीं जब सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने लड़कियों की शादी की उम्र 21 वर्ष करने की कवायद पर लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अयोध्या और काशी को अब विकास के मॉडल के रूप में देखा जा रहा है। पूरे देश में इसे लेकर चर्चा हो रही है। काशी और अयोध्या को सौ साल में कैसे रहना है उसी हिसाब से बनाया जा रहा है। भाजपा की सरकार ने गांव, गरीब, किसान और महिलाओं के लिए काम किया है। सरकार अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच ला रही है। इसी कड़ी में भाजपा का जन विश्वास यात्रा निकाल रही है।

यात्रा 30 दिसंबर को जौनपुर में आएंगे। पहले दिन जफराबाद और  केराकत विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेगी। रात में केराकत में विश्राम हो। इसके बाद 31 दिसंबर को यात्रा जौनपुर, मछलीशहर और मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेगी। इसके बाद रात में मछलीशहर में विश्राम करेगी। 1 जनवरी को यह यात्रा  मुंगराबादशाहपुर, बदलापुर होते हुए शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेगी और यहीं रात में विश्राम करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed