UP Chunav 2022: जौनपुर में भाजपा ने साल 2017 में जीते अपने सभी विधायकों पर फिर खेला दांव
भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में जौनपुर की सभी नौ सीटों में से चार सीटों के लिए प्रत्याशी उतारे हैं। इसमें सभी सीटों पर साल 2017 में जीतने वाले प्रत्याशियों को ही अपना चेहरा बनाया है।
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में जौनपुर की सभी नौ सीटों में से चार सीटों के लिए प्रत्याशी उतारे हैं। इसमें सभी सीटों पर साल 2017 में जीतने वाले प्रत्याशियों को ही अपना चेहरा बनाया है।
इसमें सदर से राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव, बदलापुर से रमेशचंद्र मिश्रा, केराकत से दिनेश चौधरी और जफराबाद से डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह शामिल हैं। सदर सीट पर साल 2012 में लंबे अर्से के बाद कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। साल 2017 के भी चुनाव में लगातार दूसरी बार जीत के लिए सपा से गठबंधन के बाद अपने सीटिंग विधायक नदीम जावेद मैदान में उतारा था, जो 78040 मत पाकर दूसरे स्थान पर थे।
इस चुनाव में सियासी समीकरणों के हिसाब से भाजपा ने गिरीशचंद्र यादव पर पहली बार दांव लगाया जो कामयाब हुए थे। मुस्लिम मतदाता बहुल इस सीट पर मतों के ध्रुवीकरण के कारण गिरीशचंद्र यादव 90324 वोट पाकर जीत दर्ज की थी।
पढ़ेंः 1977 में जौनपुर के 7 सीटों पर था कांग्रेस का कब्जा, प्रदेश में जीत पाई थी 47 सीटें
ब्राह्मण बाहुल्य बदलापुर से पहली बार विधायक बने बाबा दुबे
वहीं, ब्राह्मण बाहुल्य बदलापुर विधानसभा 2012 में अस्तित्व में आई थी। इस सीट से सपा के ओमप्रकाश दुबे (बाबा दुबे) विधायक बने थे। साल 2017 के चुनाव में पार्टी ने उन्हीं पर दूसरी बार दांव लगाया, लेकर भाजपा को अति पिछड़ों का साथ मिला। ऐसे में भाजपा के रमेश चंद्र मिश्र ने 60237 मत हासिल कर विधायक बने थे।
इसी तरह जफराबाद विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी टिकट को लेकर शुरू से ही ऊहापोह की स्थिति में थी। अंतिम समय में सपा प्रत्याशी घोषित किए गए सीटिंग विधायक शचींद्रनाथ त्रिपाठी को मैदान में उतारा था। सपा-भाजपा की इस सीट पर सीधी टक्कर हुई थी, जिसमें भाजपा के डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने 85989 वोट पाकर विधानसभा में अपनी जगह बनाई थी।
पढ़ेंः मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे अखिलेश यादव, सपा-रालोद गठबंधन पर कसा तंज