फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up election 2022 bjp Laxmikant Vajpayee in varanasi said Akhilesh Yadav is dreaming of Mungeri Lal samajwadi party RLD alliance

वाराणसी में लक्ष्मीकांत वाजपेयी बोले: मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे अखिलेश यादव, सपा-रालोद गठबंधन पर कसा तंज

Sat, 29 Jan 2022 10:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 29 Jan 2022 10:19 PM IST
सार

वाराणसी के रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में शनिवार को कांग्रेस, सपा, सुभासपा के वरिष्ठ नेता अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सपा और अखिलेश यादव पर हमला बोला। 

विज्ञापन
up election 2022 bjp Laxmikant Vajpayee in varanasi said Akhilesh Yadav is dreaming of Mungeri Lal samajwadi party RLD alliance
रोहनिया स्थित भाजपा कार्यालय में लक्ष्मीकांत वाजपेयी समेत अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा। वाराणसी के रोहनिया स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से कहा कि 2022 में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सपा प्रमुख अखिलेश यादव मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। वो देखते रहे इससे हमें कोई आपत्ति नही है। वे अपनी जेब में अन्न की पोटली लेकर घूम रहे हैं। लेकिन जिस आजम खां ने किसानों की जमीन पर कब्जा किया उसी आजम खां को अपनी पार्टी सपा से टिकट देकर किसानों का कौन सा भला कर रहे हैं, ये समझ से परे है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अन्य दलों में इस वक्त भगदड़ की स्थिति बनी हुई है। सपा-बसपा-कांग्रेस सहित छोटे बड़े दलों के लोग भाजपा की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। जो लोग भाजपा में आ रहे हैं, हम उनका सम्मान सहित स्वागत अभिनंदन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा एक मात्र ऐसा दल है जिसमें अन्य दलों से शामिल होने वाले हर व्यक्ति के बैकग्राउंड की जांच के बाद ही उन्हें पार्टी में शामिल किया जा रहा है। जयंत चौधरी की रालोद और सपा के गठबंधन के सवाल पर  कहा कि यूपी की जनता ने जब राहुल-अखिलेश, माया-अखिलेश की जोड़ी को नकार दिया तो जयंत-अखिलेश की जोड़ी को कैसे स्वीकार कर लेगी, यह सोचने वाली बात है।

कांग्रेस, सपा और सुभासपा के कई नेता भाजपा में शामिल

up election 2022 bjp Laxmikant Vajpayee in varanasi said Akhilesh Yadav is dreaming of Mungeri Lal samajwadi party RLD alliance
रोहनिया स्थित भाजपा कार्यालय में लक्ष्मीकांत वाजपेयी समेत अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में कांग्रेस, सपा, सुभासपा के वरिष्ठ नेता अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। इनमें कांग्रेस के शैलेंद्र पांडेय मधुकर और डॉ. हर्षवर्धन सिंह, प्रमोद चंद्र त्रिपाठी समेत 19 लोग भाजपा में शामिल हुए।

इसके अलावा सपा के धरमेश्वर सिंह (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, रामनगर), आशीष कुमार पाठक, सुजीत सिंह, रमेश पटेल, पवन सिंह, सुनील सिंह, मुकेश सिंह, पंकज उपाध्याय, विश्वजीत सिंह, विकास सिंह, विनय सेठ, चंदन गुप्ता, अनिल पाल, मनोज पटेल, तेगा सिंह, रामा देवी शामिल रहे।

इस मौके पर ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने पार्टी का पटका एवं टोपी पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराई। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत किया। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed