फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike rider shot by miscreants, police of two districts getting involved in border dispute

बाइक सवार को बदमाशों से मारी गोली, सीमा विवाद में उलझी रही दो जिलो की पुलिस

Sun, 14 Aug 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bike rider shot by miscreants, police of two districts getting involved in border dispute
गौराबादशाहपुर के जिवली में बाईक सवार से तमंचे के बल पर हुई लूट के बाद जांच करने पहुंची पुलिस। संव? - फोटो : JAUNPUR
गौराबादशाहपुर। जनपद की सीमा से सटे जिवली गांव के पास शनिवार को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर एक युवक से सोने की चेन छीन ली। सूचना पर पहुंची आजमगढ़ और जौनपुर जिले की पुलिस सीमा विवाद में उलझ र्गइं। लेखपाल बुलाए गए और पैमाइश क बाद तय हुआ कि घटना स्थल आजमगढ़ में है। घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चौकी पिलखुवा गांव के रहने वाले जगदीश यादव (45) बहन के घर से कालीचाबाद से राखी बंधवाकर जिवली बाजार स्थित अपने दूसरे आवास पर गए थे। वहां से बाइक से चौकी पिलखुंवा गांव जा रहे थे। चंद्रावती विद्यालय से कुछ ही दूर पहुंचे थे कि बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। गौराबादशाहपुर का रास्ता पूछने लगे। जगदीश ने रास्ता बताना शुरू किया तो एक एक बदमाश चेन छीनने लगा। विरोध करने पर दूसरे बदमाश ने पिस्टल गोली मार दी। गोली जगदीश के पैर में लगी। बदमाश चेन छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने गौराबादशाहपुर और बरदह पुलिस को वारदात की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने जगदीश यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड भेजवाया। वहां से उसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आधे घंटे बाद घटना स्थल पर पहुंचे बरदह थाने की पुलिस ने घटना स्थल को जौनपुर में बताया जबकि जौनपुर पुलिस आजमगढ़ बता रही थी। क्षेत्राधिकारी केराकत गौरव शर्मा और क्षेत्राधिकारी लालगंज (आजमगढ़) मनोज कुमार सिंह रघुवंशी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने दोनों जनपद की राजस्व टीम बुलाई। राजस्व टीम ने घटना स्थल बरदह क्षेत्र में बताया। उसके बाद भी बरदह पुलिस कार्यवाही से बतती रही। सीओ मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने बताया कि घटना स्थल को लेकर संशय था। राजस्व की टीम बरदह बताया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed