{"_id":"63e0b4b200532c009d37ac43","slug":"bike-rider-old-man-dies-after-hit-by-a-truck-in-jaunpur-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur: ट्रक की चपेट में आने बाइक सवार वृद्ध की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur: ट्रक की चपेट में आने बाइक सवार वृद्ध की मौत, एक घायल
Mon, 06 Feb 2023 01:35 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 06 Feb 2023 01:35 PM IST
सार
जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के निजमापुर चौराहे सोमवार सुबह करीब 11 बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बाइक की सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के निजमापुर चौराहे सोमवार सुबह करीब 11 बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे की सूचना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
निजमापुर गांव निवासी नूर मोहम्मद (65) अपने पोड़सी निवासी दीन मोहम्मद के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। निजमापुर चौराहे के पास उनकी बाइक को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दीन मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया। नूर मोहम्मद की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर कर दिया गया।
विज्ञापन