फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike rider dies after falling in pit, another injured

गढ्ढे में गिरने से बाइक सवार युवक की मौत दूसरा घायल

Thu, 03 Mar 2022 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after falling in pit, another injured
बरसठी क्षेत्र के गनेशपुर गांव के पल्टूपुर मोड़ पर असंतुलित होकर बाइक सवार सड़क किनारे खाईं में गिर गया। जिससे एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों कपसेठी वाराणसी के रहने वाले है। वाराणसी जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र के निवासी रोहित प्रजापति गांव के ही अपने एक दोस्त विशाल राजभर के साथ बरसठी थाना क्षेत्र के पिलकथुआ गांव में मनोज प्रजापति के घर अपनी बहन के घर आया था। वहां से वापस घर जाते समय जमालपुर बंधवा मार्ग पर गनेशपुर गांव के पास पल्टूपुर मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक असन्तुलित होकर सीधे सड़क किनारे 10 फुट नीचे खायी में गिर गयी। खेल मैदान में खेल रहे कुछ लोग व आसपास के लोग दौड़कर दोनों को बाहर निकाले। जिसमें से बाइक पर बैठे रोहित प्रजापति (22) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा विशाल राजभर (24) बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने घटना की सूचना पिलकथुआ रिस्तेदारी व परिजनों को दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed