{"_id":"6578add9a3607c3f3706fa44","slug":"bike-rams-into-parked-truck-from-behind-engineer-dies-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-9506-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: खड़े ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, इंजीनियर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: खड़े ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, इंजीनियर की मौत
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। सुजानगंज मार्ग के रहिचंदा गांव के पास सोमवार को बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक खड़े ट्रक में बाइक लेकर पीछे से घुस गया।
मुंगराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के नारायणपुर दखिनियां रायपुर निवासी आयुष पाल (30) पुत्र हरेंद्र कुमार पाल भरूच गुजरात की एक कंपनी में केमिकल इंजीनियर था। चाची की तेरहवीं के लिए बृहस्पतिवार को वह गांव आया था। सोमवार को चाची की तेरहवीं संपन्न होने के बाद वह बाइक से अपने ननिहाल झूंसी प्रयागराज जा रहा था। कुछ दूर बाद मुंगराबादशाहपुर-सुजानगंज मार्ग पर रहिचंदा गांव के पास एक खराब ट्रक खड़ा था। रात होने की वजह वह ट्रक को लेकर भ्रम की स्थिति में हो गया। बाइक का ब्रेक लेने बाद भी वह ट्रक में जा भिड़ा। इससे सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे और अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक आयुष ने दम तोड़ दिया। जेब से आधार कार्ड के आधार पर युवक के परिजनों को सूचना दी गई तो परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन वह मौके पर पहुंचे और तेजी से रोने लगे। पुलिस भी सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची। इस बाबत थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह का कहना है कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए लिए भेज दिया गया है। ट्रक चालक फरार है।