फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike damaged due to train collision, driver narrowly escaped

ट्रेन की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त, चालक बाल-बाल बचा

Mon, 05 Jul 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bike damaged due to train collision, driver narrowly escaped
रेलवे क्रासिंग बंद होने पर फाटक के बगल से बाइक निकालने के दौरान सोमवार को एक युवक बाल-बाल बच गया। हालांकि ट्रेन की चपेट में आकर बुलेट क्षतिग्रस्त हो गई। बुलेट से रेलवे गेट की चकली और तार भी टूट कर क्षतिग्रस्त गया। गेट नहीं खुलने पर रेल कर्मियों ने हाथ से उठाकर जाम में फंसे राहगीरों को निकाला।
विज्ञापन

सोमवार करीब पौने एक बजे कोटा पटना एक्सप्रेस ट्रेन 03238 शाहगंज से जौनपुर की तरफ जा रही थी। ट्रेन आने से पहले क्रासिंग का गेट संख्या 55 सी बंद हो गया था। गेट बंद रहने पर बाइक सवार फाटक के बगल से अपनी बाइक निकालने लगे। तभी, शाहगंज की तरफ से तीव्र गति से आ रही ट्रेन को नजदीक पहुंचते देख बुलेट सवार युवक क्रासिंग पर बुलेट छोड़कर भाग गया। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आकर बुलेट क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक से गेट की चकली और तार टूट भी गया। जिससे गेट खुलने में परेशानी आ गई। गेटमैन ने हादसे की जानकारी स्टेशन अधीक्षक समेत उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने क्षतिग्रस्त बुलेट को कब्जे में ले लिया। रेलवे क्रासिंग पर इससे पहले भी कई बार गेट बंद के दौरान बगल से बाइक निकलने के चक्कर में हादसे हो चुके हैं। फिर भी क्रासिंग पर रेलवे का कोई पुलिस कर्मी सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद नहीं रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed