{"_id":"65cfb3dbfd500991d106a724","slug":"bike-collides-with-tree-uncle-and-niece-die-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-112227-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पेड़ से टकराई बाइक, मामा-भांजी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पेड़ से टकराई बाइक, मामा-भांजी की मौत
विज्ञापन
बदलापुर। सिंगरामऊ थाना के सिंगरामऊ-बटाऊबीर मार्ग पर गोनौली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास शुक्रवार की दोपहर अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में युवक ओर बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम कुल्हनामऊ निवासी राहुल गौतम (28) कबेली गाँव निवासी अपने मौसा राजबली गौतम के घर आया था। वहां से वह बाइक से अपने मौसेरे भाई अमित गौतम व पांच वर्षीय भांजी परी पुत्री रंजीत गौतम के साथ उसे उसके घर मल्लूपुर पहुंचाने जा रहा था। गोनौली गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। हादसे में राहुल व परी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि अमित गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर घर में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव में बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद