फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike collides with Kashi Express, blown up

काशी एक्सप्रेस से बाइक टकराई, परखच्चे उड़े

Fri, 20 Aug 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with Kashi Express, blown up
मीरगंज के सरैयां गांव के पास काशी एक्सप्रेस से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद - फोटो : JAUNPUR
मीरगंज। कुर्ला से गोरखपुर जा रही 5017 काशी एक्सप्रेस करकोली-सरैया गांव के पास एक बाइक से टकरा गई। हालांकि ट्रेन आने से पहले ही सवार बाइक छोड़ कर फरार हो गया। ट्रेन की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कुर्ला से गोरखपुर जाने वाली 5017 काशी एक्सप्रेस सुबह 10 बजे जंघई बरियारपुर रेलवे स्टेशन के बीच करकोली सरैया गांव पहुंच रही थी। वहीं पुलिया नंबर 88ए के पास बाइक सवार ट्रैक पार कर रहा था। इस दौरान ट्रेन की आवाज सुनाई दी। ट्रेन आने की आवाज सुनकर सवार बाइक छोड़कर भाग गया। यह देख ट्रेन के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाने का प्रयास किया लेकिन तब तक ट्रेन बाइक से टकरा गई। ट्रेन की जोरदार टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए। ट्रेन के ड्राइवर रमेश कुमार यादव ने इसकी सूचना आरपीएफ जंघई को दी। सूचना पाकर आरपीएफ इंस्पेक्टर हुकुम सिंह, हेड कांस्टेबल ननकू यादव, कांस्टेबल प्रकाश गुर्जर मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ इंस्पेक्टर हुकुम सिंह ने बताया कि ड्राइवर के मेमो पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में ले ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed