{"_id":"611fe7fa8ebc3e79987e3249","slug":"bike-collides-with-kashi-express-blown-up-jaunpur-news-vns6070514101","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी एक्सप्रेस से बाइक टकराई, परखच्चे उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरगंज के सरैयां गांव के पास काशी एक्सप्रेस से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद
- फोटो : JAUNPUR
Link Copied
मीरगंज। कुर्ला से गोरखपुर जा रही 5017 काशी एक्सप्रेस करकोली-सरैया गांव के पास एक बाइक से टकरा गई। हालांकि ट्रेन आने से पहले ही सवार बाइक छोड़ कर फरार हो गया। ट्रेन की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
कुर्ला से गोरखपुर जाने वाली 5017 काशी एक्सप्रेस सुबह 10 बजे जंघई बरियारपुर रेलवे स्टेशन के बीच करकोली सरैया गांव पहुंच रही थी। वहीं पुलिया नंबर 88ए के पास बाइक सवार ट्रैक पार कर रहा था। इस दौरान ट्रेन की आवाज सुनाई दी। ट्रेन आने की आवाज सुनकर सवार बाइक छोड़कर भाग गया। यह देख ट्रेन के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाने का प्रयास किया लेकिन तब तक ट्रेन बाइक से टकरा गई। ट्रेन की जोरदार टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए। ट्रेन के ड्राइवर रमेश कुमार यादव ने इसकी सूचना आरपीएफ जंघई को दी। सूचना पाकर आरपीएफ इंस्पेक्टर हुकुम सिंह, हेड कांस्टेबल ननकू यादव, कांस्टेबल प्रकाश गुर्जर मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ इंस्पेक्टर हुकुम सिंह ने बताया कि ड्राइवर के मेमो पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में ले ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।