फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike collided with truck in jaunpur death of young man who returning from wedding ceremony

जौनपुरः खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, शादी समारोह से लौट रहे युवक की मौत

Wed, 02 Jun 2021 12:20 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 02 Jun 2021 12:20 PM IST
सार

मंगलवार रात को गब्बर बाइक से सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के दक्षिणपट्टी गांव अपने भाई की ससुराल में एक शादी में गया था। देर रात घर लौटते समय जपटापुर पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर खड़ी ट्रक में पीछे से बाइक समेत घुस गया। 

विज्ञापन
Bike collided with truck in jaunpur death of young man who returning from wedding ceremony
सांकेतिक चित्र - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर  जपटापुर पेट्रोल पंप के पास खड़ी ट्रक में टकराने से बाइक सवार की मौत हो गए। उसने हेलमेट नहीं पहन रखा था।  हादसे के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने गुरैनी के पास से पकड़ लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना मंगलवार देर रात की है। 

विज्ञापन


खेतासराय थाना के मानीकला गांव निवासी गब्बर गौतम (35) मकान में पीओपी लगाने का काम करता था। मंगलवार रात को गब्बर बाइक से सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के दक्षिणपट्टी गांव अपने भाई की ससुराल में एक शादी में गया था। देर रात घर लौटते समय जपटापुर पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर खड़ी ट्रक में पीछे से बाइक समेत घुस गया।
विज्ञापन


घटना के बाद चालक ट्रक लेकर शाहगंज की तरफ निकल गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल गब्बर को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की एक तीन साल की बेटी है। पत्नी सीमा देवी पति की मौत के सदमे से बेसुध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed