फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bicycles and tricycles distributed on the Chief Minister's birthday.

Jaunpur News: मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर दी गई साइकिल-ट्राइसाइकिल

Sat, 06 Jun 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Bicycles and tricycles distributed on the Chief Minister's birthday.
परिश्रम संस्था द्वारा दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल व छात्राओं को साइकिल वितरण के बाद हरी झंडी
जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54 वें जन्म दिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था परिश्रम द्वारा एक भव्य एवं ऐतिहासिक जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह एवं सचिव एडवोकेट अखिलेश चौबे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 54 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल तथा 54 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अतिथियों ने एक पेड़ मां के नाम लगाकर पौधरोपण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 11 किलो के मावा के केक का काटकर उत्साहपूर्वक जन्मोत्सव मनाया गया। उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद केपी सिंह, संस्था के अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह, सचिव एडवोकेट अखिलेश चौबे ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम सफल होते हैं। साइकिल मिलते ही छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। कहा कि अब उन्हें विद्यालय आने-जाने में काफी सुविधा होगी। वहीं ट्राइसाइकिल पाकर दिव्यांगजन भी भावुक हो उठे।

इस मौके पर पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर,भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, मछलीशहर भाजपा जिलाध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, हरेन्द्र प्रसाद सिंह, सुषमा पटेल, प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed