{"_id":"5803d1a64f1c1bf62d29117c","slug":"began-to-pick-itself-transcends","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद ही तोड़ने लगे अतिक्रमण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद ही तोड़ने लगे अतिक्रमण
jaunpur
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
किए गए अतिक्रमण को तोड़ने में लगे लोग।
- फोटो : jaunpur
चहारसू-कोतवाली रोड पर अतिक्रमणकारी रविवार को खुद ही अतिक्रमण हटाने लगे। नगर पालिका द्वारा उक्त सड़क को चौड़ीकरण करने व नई नालियां बनाने के लिए मापी कराई गई है। उसके द्वारा चेतावनी दिए जाने पर अतिक्रमण की जद में आने वाले बारजों, चबूतरों व दीवारों को लोग खुद ही हटाने लगे।
नगर क्षेत्र में आए दिन जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। नगर क्षेत्र में जाम न लगे। इसके मद्देनजर प्रशासन द्वारा सड़कों को चौड़ा करने के लिए नगर पालिका द्वारा मार्गो से अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में चहारसू से लेकर कोतवाली रोड को चौड़ा करने के लिए पिछले दिनों मापी कराई गई थी। इस दौरान लोगों को खुद अतिक्रमण हटाने और ऐसा नहीं करने वालों का अतिक्रमण पालिका द्वारा हटाने का निर्देश दिया गया था।
इसके बाद रविवार को लोग स्वयं अतिक्रमण की जद में आने वाले चबूतरों, बारजो व दीवारों को तोड़ने लगे। उधर, नगर पालिका प्रशाासन ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी है कि यदि उन्हाेंने समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया तो पालिका प्रशाासन उसे खुद ही हटा देगा आेर इसका चार्ज अतिक्रमणकारियों से ही वसूला जाएगा।