फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Beer salesman found injured inside the shop

Jaunpur News: दुकान के अंदर घायल मिला बीयर सेल्समैन

Fri, 14 Jun 2024 02:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Beer salesman found injured inside the shop
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ग्राम अनापुर पकड़ी खुर्द गांव में स्थित बीयर की दुकान का सेल्समैन संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल दुकान के अंदर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलवाकर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। लाइसेंसी बीयर की दुकान का सेल्समैन मृत्युंजय सिंह (42) पुत्र लल्लन सिंह निवासी सासाराम बिहार का रहने वाला है। बृहस्पतिवार की सुबह कुछ लोग जब बीयर लेने गए तो दुकान का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। दुकान के बगल में एक होल से देखा गया तो वह खून से लथपथ अवस्था में अंदर पड़ा हुआ था और अंदर से ही ताला लगा हुआ था। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सामने ही दरवाजा तोड़ा गया। दरवाजा टूटने के बाद जैसे ही लोग अंदर प्रवेश किए तो सेल्समैन अचेत पड़ा हुआ था। उसे जिला अस्पताल भेजा गया जहां उसकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है, युवक ने स्वयं से मारकर चोटिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed