फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Beating team returned from Lucknow, Prince not found

लखनऊ से बैरंग लौटी टीम, नहीं मिला प्रिंस

Mon, 21 Sep 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Beating team returned from Lucknow, Prince not found
सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के अमारी ग्राम प्रधान बसंतलाल बिंद की हत्या के आरोपी नवनीत यादव उर्फ प्रिंस की तलाश में लखनऊ गई टीम बैरंग लौट आई है। तय लोकेशन पर प्रिंस नहीं मिला। हालांकि उसके वहां मौजूद होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने उसके तीन संबंधियों को हिरासत में लिया है। अब तक 50 से अधिक लोग हिरासत में लिए जा चुके हैं, जिन्हें अलग-अलग थानों में रखा गया है। उधर, प्रधान पुत्र ने एसडीएम और सीओ से मिलकर सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात हत्या के बाद से ही पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले रखा है। पूछताछ में पांचवें आरोपी नवनीत उर्फ प्रिंस की इस मामले में अहम भूमिका सामने आई है। पुलिस का दावा है कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर ही प्रधान की हत्या हुई है। अब तक 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इन लोगों बक्शा, खेतासराय, खुटहन, शाहगंज, सरपतहां थाना में रखा गया है। पुलिस की एक टीम रविवार को लोकेशन के आधार पर प्रिंस की तलाश में लखनऊ गई थी, मगर पुलिस टीम के पहुंचने की भनक पाकर नवनीत वहां से फरार हो गया। इस हत्याकांड में जिला प्रशासन से लेकर आईजी, डीआईजी, डीजीपी कार्यालय तक बराबर प्रगति रिपोर्ट मांगी जा रही है। उधर, मृत प्रधान के बड़े पुत्र प्रवीण कुमार बिंद ने एसडीएम राजेश कुमार वर्मा और सीओ जितेंद्र कुमार दुबे से उनके कार्यालय में सोमवार दोपहर मिलकर हत्याकांड के मामले की जानकारी ली। शासन प्रशासन से आर्थिक सहायता और सुरक्षा हेतु लाइसेंसी असलहा की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed