फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bappa will stay at Ashraf Hashmi's house for seven days on Chaturthi

Jaunpur News: चतुर्थी पर अशरफ हाशमी के घर सात दिन विराजेंगे बप्पा

Sun, 08 Sep 2024 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Bappa will stay at Ashraf Hashmi's house for seven days on Chaturthi
केराकत। जौनपुर जिले के केराकत में गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल सामने आई है। यहां मुस्लिम परिवार ने अपने घर के अंदर लगातार चाैथे साल गणेश की प्रतिमा को स्थापित की है। प्रतिमा को 7 दिन अपने घर में रखेंगे और उसके बाद विधि विधान से विसर्जन करेंगे। मामला केराकत थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन

केराकत के टंडवा गांव निवासी अशरफ हाशमी अपने घर में भगवान गणेश की प्रतिमा को पूरे विधि विधान से स्थापित करता है। पूरा परिवार व मोहल्ला मिल कर गणपति की पूजा करता है। अशरफ हाशमी (22) पुत्र फिरोज हाशमी पिछले तीन साल से गाजे बाजे के साथ गणपति प्रतिमा स्थापित करता है। अशरफ ने बताया कि जब तक विघ्नहर्ता की कृपादृष्टि रहेगी तब तक वे प्रतिमा स्थापित करते रहेंगे। पं आलोक चौबे द्वारा अशरफ के घर में सातों दिन पूजा कराई जाती है। अशरफ ने बताया कि उनके समुदाय के बहुत कम ही लोग उनके घर पूजा में शामिल होते हैं। सात दिनों तक अशरफ और उनका परिवार फलहार करते हैं। पूरी साफ-सफाई के साथ विघ्नहर्ता को पूजते हैं। प्रतिमा सिंधौरा से लाई जाती है। मूर्ति तो अशरफ अपने पैसे से लाते हैं लेकिन दानपेटी में मुस्लिम और हिंदू समाज के लोग अपना योगदान देते हैं। अशरफ मुंबई में स्टील कंपनी में काम करता है। उनका परिवार यहीं गांव में रहता है। अशरफ गणपति के समय हर साल जौनपुर आता है।
विज्ञापन


------

मुंबई में भव्य आयोजन देख जागी आस्था

अशरफ ने बताया कि टंडवा स्थित घर पर वे बीत चार वर्षों से गणपति प्रतिमा स्थापित करते हैं। मुंबई में चार वर्ष पहले गणपति महोत्सव का भव्य आयोजन देख उनके मन में आस्था जागी। उन्होंने मन में ठाना की वे अपने घर पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना करेंगे। तब से लेकर आज तक पे इस आयोजन को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

कुछ सहयोग तो कुछ का झेलना पड़ता है विरोध

अशरफ ने बताया कि मोहल्ले में कुछ मुस्लिम परिवार ऐसे हैं जो गणपति महोत्सव मनाने में उनके परिवार का सहयोग करते हैं और अपने परिवार के साथ सहभागिता करते हैं। वहीं, कुछ परिवार का आंतरिक विरोध भी झेलना पड़ता है। हालांकि अशरफ ने बताया कि इससे उन्हें या उनके परिवार को कोई फर्क नहीं पड़ता।


------

ब्रह्म योग में प्रथम पूज्य भगवान गणेश की हुई प्रतिष्ठा

मछलीशहर। ब्रह्म योग में भगवान गणेश की प्राण प्रतिष्ठा शनिवार को की गई। ब्रह्म योग मुहूर्त में इस वर्ष गणेशजी की गई प्राण प्रतिष्ठा से सुख सौभाग्य प्राप्त होगा। ज्योतिष एवं तंत्र के आचार्य डॉ. शैलेश मोदनवाल का कहना है कि सात सितंबर दिन शनिवार को चित्रा नक्षत्र दिन में 10.43 बजे तक है। इसके बाद स्वाती नक्षत्र का सुखद संयोग प्राप्त होगा। जबकि चतुर्थी तिथि दिन में 02.05 बजे तक है। इसलिए चतुर्थी तिथि के रहते हुए भगवान प्रथम पूज्य गणपति का प्राण प्रतिष्ठा करना फलदाई है। शनिवार के दिन ब्रह्म योग के मिलने के कारण भगवान गणेश की प्राण प्रतिष्ठा एवं पूजन के विशेष फल देगा। गणपति अर्चना से रिद्धि सिद्धि के साथ वाक् सिद्धि, यश, कीर्ति, धन, विद्या और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed