{"_id":"56e9b6e34f1c1bec768b46d6","slug":"bank-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों के चलते 23 से 27 तक बंद रहेंगे बैंक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों के चलते 23 से 27 तक बंद रहेंगे बैंक
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Thu, 17 Mar 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
होली और अन्य पर्व की वजह से बैंक लगातार 5 दिन तक बंद रहेंगे। ऐसे में आपको एटीएम और इंटरनेट बैंकिंग से काम चलाना पड़ेगा। बैंकों में लगातार इतने दिनों तक बंदी की वजह से एटीएम में पैसा खत्म हो सकता है। लिहाजा बैकों के जरूरी कामकाज निपटाने के अलावा पैसों का इंतजाम पहले से कर लेना बेहतर है।23 मार्च को होलिका दहन है, 24 मार्च को होली की वजह से बैंकों की छुट्टी है। 25 मार्च को गुड फ्राइडे के कारण बैंक बंद रहेंगे।
26 मार्च को महीने का अंतिम शनिवार और 27 मार्च को रविवार होने की वजह से बैंक में कोई काम नहीं होगा। बैंकों के लगातार इतने दिनों तक बंद रहने से बड़े पैमाने पर क्लियरिंग में देरी और एटीएम में पैसा खत्म होने की समस्या का आम लोगों को सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इतने दिनों की छुट्टियों के दौरान बैंकों की तरफ से एटीएम में नगदी पर्याप्त रूप से सुनिश्चित करने के इंतजाम किए जाते है।