फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Band, Baaja, Baraat... everyone is now hit by inflation.

बैंड, बाजा, बरात ... सब पर पड़ी है अबकी महंगाई की मार

Thu, 18 Nov 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Band, Baaja, Baraat... everyone is now hit by inflation.
जौनपुर। शादी का दौर शुरू हो गया है। लेकिन, इस बार महंगाई सिर चढ़कर बोल रही है। हालांकि मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोग हाथ दबाकर खर्च कर रहे हैं। क्योंकि हर सामान पहले की तुलना में काफी महंगे हो चुके हैं।
विज्ञापन

शादियों के लिए विवाह स्थल के साथ ही तमाम तरह की बुकिंग हो चुकी हैं। कहीं एडवांस लिया गया है। कहीं पूरा भुगतान जमा करा लिया गया है। मौजूदा हालातों को देख कर शादी वाले घर के लोग निश्चिंत हैं। उनको मेहमानों की संख्या में अधिक सख्ती नजर नहीं आ रही। हालांकि महंगाई से जरूर चिंतित हैं। क्योंकि कै टरिंग से लेकर फोटोग्राफी तक सब महंगा हो गया है। नारायण गुप्ता और बुद्धि प्रकाश बताते हैं कि पांच साल पहले 10 हजार से 12 हजार रुपये में लोग फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराते थे, लेकिन, अब 20 हजार रुपये के नीचे आर्डर नहीं लिया जा रहा है। बीते सीजन में जो दावत 400 रुपये प्लेट में बुक हो रही थी, इस बार 500 रुपये दाम हैं। इसमें भी तमाम तरह की बंदिशें हैं। शर्त है कि मेहमानों की संख्या 300 से कम होने पर भी भुगतान पूरा करना होगा।
विज्ञापन

रवि मोदनवाल कहना है कि सबसे ज्यादा महंगाई ईंधन पर है। कॉमर्शियल सिलेंडर 25 फीसदी तक महंगा हो गया है। चीनी, सूखे मेवे के साथ ही लेबर खर्च में भी वृद्धि हो गई है। महेंद्र गौतम बताते हैं कि 15 आदमियों के बैंड पार्टी के लिए कम से कम तीस हजार रुपये की मांग की जाती है। इसमें भी सीमित सेवाएं दी जा रही है। दो घंटे के तय समय में ही सभी कार्य करने की शर्त रखी जा रही है। यदि आदमियों की संख्या ज्यादा चाहिए, वर्दी स्टाइलिश हो तो इसके लिए डिमांड दोगुनी से ज्यादा हो मांग की जा रही है। जितेंद्र बताते हैं कि स्टील का दाम बढ़ने से आलमारी की कीमत बढ़ी है। पिछले साल 70 रुपये का किलो स्टील आज 110 किलो में है, जिससे चार हजार की आलमारी सात हजार में बिक रही है। सोफा पहले 15 हजार आज 17 हजार है, जबकि सामान्य प्लास्टिक की कुर्सी पहले 250 में मिलती थी, लेकिन, अब 350 मिल रही है। वहीं, सबसे कम कीमत की लोई (रजाई) पहले 600 में मिलती थी, लेकिन 700 रुपये के नीचे नहीं है। संजय कुमार बताते हैं कि टेंट में पहले जहां सामान्य शादी में 40 हजार में जनरेटर, टेंट, कुर्सी, चारपाई, बर्तन, व्हॉइट हाउस आदि को मिलाकर लगता था। लेकिन, आज वही 60 हजार लग रहे हैं। इतना ही नहीं, हलवाई भी 500 लोगों की शादी में 10 हजार लेता था, लेकिन, अब इतने ही लोगों का 15 हजार रुपये तक की मांग कर रहा है। राज कुमार पटवा का कहना है कि दूल्हे का मौर कम से कम 250 रुपये में बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed