फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ban on annual passes in royal fort

शाही किले में वार्षिक पास पर लगी पाबंदी

Tue, 04 Jul 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर Updated Tue, 04 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ban on annual passes in royal fort
शाही किला
जौनपुर। शाही किले में वार्षिक पास पर एक जुलाई से पाबंदी लगा दी गई। इससे शहर के वरिष्ठ नागरिकों की सामाजिक संस्था मार्निंग वाकर्स एसोसिएशन ने नाराजगी जताई है। संगठन के लोगों ने इस फैसले को तुगलकी फरमान करार देते हुए पुरानी व्यवस्था को बहाल किए जाने की मांग की है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री को भेजे गए पत्रक में कहा गया है कि एक तरफ पीएम मोदी योग को बढ़ावा देने की बात कर रहे तो दूसरी तरफ शहर में वरिष्ठ नागरिकों को घूमने फिरने के लिए मौजूद मात्र एक स्थल पर भी पाबंदी लगा दी गई।
विज्ञापन


वर्ष 1983 से ही शहर के वरिष्ठ नागरिकों की सामाजिक संस्था मार्निंग वाकर्स एसोसिएशन के सदस्यों और अन्य लोगों को भी सूर्योदय से पूर्व शाही किले में भ्रमण के लिए पुरातत्व विभाग की ओर से वार्षिक शुल्क जमा कराकर पास जारी किया जाता था। 35 रुपये वार्षिक शुल्क पर पिछले वर्ष 2015-16 के लिए भी पास जारी किया गया था।
विज्ञापन


चालू वर्ष के लिए इन लोगों से पास के लिए आवेदन नहीं जमा कराया गया। मार्निंग वाकर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विरेंद्र प्रधान और महामंत्री घनश्याम साहू का कहना है कि पास के लिए कई बार कहा गया लेकिन विभाग की ओर से न तो शुल्क जमा कराया गया और न ही आवेदन जमा करवाया गया। लोग रोज की तरह बेरोकटोक सूर्योदय से पहले शाही किला में भ्रमण के लिए आते रहे। एक जुलाई को जब संगठन के पुरुष और महिलाएं शाही किले में भ्रमण के लिए पहुंची तो लोगों को मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे कहा गया कि पास की व्यवस्था अब खत्म कर दी गई है। किला में प्रवेश के लिए 15 रुपये प्रतिदिन शुल्क जमा करना होगा। इससे खफा मार्निंग वाकर्स एसोसिएशन ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री डा. महेश शर्मा को पत्रक भेजा है। मांग की गई है कि शाही किले में वार्षिक पास की पुरानी व्यवस्था बहाल की जाए। यह भी कहा गया है कि शहर में वरिष्ठ नागरिकों को घूमने फिरने के लिए कोई और जगह नहीं जहां नगर के वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं डाक्टर की सलाह पर सुरक्षित स्थान पर टहल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed