फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ballia-Shahganj Passenger canceled till 28 March

Jaunpur News: बलिया-शाहगंज पैसेंजर 28 मार्च तक निरस्त

Fri, 21 Mar 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Ballia-Shahganj Passenger canceled till 28 March
जौनपुर। शाहगंज से चलने वाली बलिया शाहगंज पैसेंजर 28 मार्च तक निरस्त कर दी गई है। कारण मऊ-शाहगंज खंड पर खोरासन रोड-सरायमीर-फरिहा के मध्य नॉन इंटरलाकिंग कार्य के चलते रेलवे की ओर से निरस्तीकरण का निर्णय लिया गया है। 9 दिन तक मऊ, बलिया, आजमगढ़ तक जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन

वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मऊ-शाहगंज रेल खंड पर चल रहे दोहरीकरण कार्य के तहत खोरासन रोड सरायमीर व फरिहा के बीच पैच डबलिंग का कार्य होना है। इसके साथ ही 28 मार्च को रेल संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण कार्यक्रम भी है। इसके चलते बलिया से शाहगंज के बीच चलने वाली 55133 व 55134 पैसेंजर 19 मार्च से 28 मार्च तक निरस्त रहेगी। उन्होंने बताया है कि 55 135 व 55136 सवारी गाड़ी आजमगढ़ से बलिया के बीच चलेगी। उनका कहना है कि यह ट्रेन शाहगंज-आजमगढ़ के बीच निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed