{"_id":"5f57bc208ebc3e36bf19cdde","slug":"ballast-was-poured-on-the-woman-when-she-stopped-making-the-road-jaunpur-news-vns5461186194","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क बनाने से रोका तो महिला पर उड़ेल दी गिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क बनाने से रोका तो महिला पर उड़ेल दी गिट्टी
विज्ञापन
सुरेरी। विवादित भूमि पर सड़क बनाने से एक महिला ने रोका तो ट्रैक्टर ट्राली से गिट्टी उसके ऊपर उड़ेल दी गई। पुलिस की मौजूदगी में गिट्टी गिराने का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मामला सुरेरी थाना क्षेत्र के अड़ियार गांव का है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
अड़ियार गांव निवासी विजय राज का आरोप है कि रविवार की सुबह उसकी आराजी संख्या 1818 से सुरेरी पुलिस की मिली भगत से ग्राम प्रधान व पीडब्लूडी के ठेकेदार स्थगन आदेश के बावजूद सड़क निर्माण करा रहे थे। जब निर्माण कार्य को विजय राज की पत्नी गीता मौके पोर रोकने गई तो ट्रैक्टर ट्राली से गिट्टी उसके ऊपर उड़ेल दी गई। इसे देख महिला और उसके बच्चे चिल्लाने लगे।
आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाए उल्टे महिला को ही थाने पर ले जाकर घंटों बैठाए रखा गया। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद महिला को थाने से छोड़ा गया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष मुन्ना राम धुसिया ने बताया कि महिला सड़क बनाने से रोक रही थी, जिस कारण उसे थाने लाया गया था। वायरल वीडियो संज्ञान में है। इसे देखने से लग रहा है कि गिट्टी गिराने वाले स्थान पर महिला चली गई थी।