फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ballast thrown on the road became dangerous

सड़क पर डाली गई गिट्टी हुई खतरनाक

Tue, 26 Oct 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Ballast thrown on the road became dangerous
जनपद में गड्ढा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन, इस अभियान की हकीकत देखनी हो तो मछलीशहर-बरईपार मार्ग पर चले आइए। क्योंकि इस मार्ग पर गड्ढे भरने और उसके लेपन कार्य के लिए भारी भरकम बजट मार्च 2021 में स्वीकृत हुआ है। लेकिन, आठ किमी इस मार्ग की स्थिति अब तक नहीं सुधरी है। जिम्मेदार इस मार्ग गिट्टी डालकर छोड़ दिए हैं। ऐसे में आने-जाने वाले राहगीरों की परेशानियां और बढ़ गई है, जिसकी वे शिकायत भी करते हैं। लेकिन, जिम्मेदार इसे अनसुना कर देते हैं।
विज्ञापन

बरईपार-मछलीशहर मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। पीडब्ल्यूडी द्वारा इस मार्ग के गड्ढे को भरकर लेपन कार्य के लिए मार्च 2021 में 77.7 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई। आठ किमी इस सड़क को दुरुस्त करने के लिए 9 लाख रुपये भी जारी कर दिया गया। लेकिन, सड़क अब तक नहीं बन पाई है। हालांकि बीते दिनों अमर उजाला लोगों की इस परेशानी को लेकर लगातार खबरें प्रकाशित करता रहता है। बीते दिनों पीडब्लूडी के अधीक्षण अभियंता राधा कृष्ण से बातचीत किया गया तो ठेकेदार ने आनन-फानन में जगह-जगह गिट्टी गिरवाकर फैलवा कर काम बंद दिया। लेकिन, सड़क का काम आगे नहीं बढ़ सका। इससे आवागमन में भारी दिक्कत हो रही हैं। मार्ग पर फैली गिट्टी के छिटकने से लोग चुटहिल हो रहे हैं। वहीं, छोटेलाल यादव कहते हैं कि मैं सिंगरामऊ से मछलीशहर रोज ड्यूटी करने आता हूं। मार्ग के मरम्मत कार्य शुरू होने की जानकारी प्राप्त होने पर इधर से ही आने लगा। लेकिन, आने पर पता चला कि सड़क पर गड्ढा भरने के लिए फैलाई गई गिट्टी और भी मुसीबत बन गई है। इसी तरह बबलू गौतम का कहना है कि मैं गद्दोपुर महराजगंज से आता हूं। एक साल से इस समस्या को झेल रहा हूं। अब तो मैं 15 किमी अतिरिक्त दूरी तय करके सुजानगंज मार्ग से जाता-जाता हूं। महेंद्र प्रताप यादव का कहना हैं मैं कटाहित खास से रोजाना मछलीशहर आता-जाता हूं। पिछले सप्ताह सोमवार को गिट्टी फैलाने का काम शुरू तो हुआ। लेकिन ढाई किमी गिट्टी गड्ढे के पास फैला कर छोड़ दी गई है। रोलर चलाकर गिट्टी तक नहीं दबाई गयी, जिसके कारण आने जाने में दिक्कत हो रही हैं। उमाशंकर यादव कहते हैं कि मैं बदलापुर इसे मछलीशहर आता-जाता हूं। एक वर्ष से इस मार्ग से नहीं आता जाता हूं। इस संबंध में पीडब्लूडी के अधीक्षण अभियंता राधा कृष्ण ने कहा कि पूरी तैयारी हो गई है। 28 अक्तूबर से इस सड़क पर काम लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed