फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Balbir Singh Rang Award for teacher Yogendra of Jaunpur

जौनपुर के शिक्षक योगेंद्र को बलबीर सिंह रंग पुरस्कार

Fri, 26 Feb 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Balbir Singh Rang Award for teacher Yogendra of Jaunpur
बलवीर सिंह रंग पुरस्कार से सम्मानित योगेंद्र प्रताप मौर्य। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिले के बरसठी ब्लाक में सहायक अध्यापक योगेंद्र प्रताप मौर्य को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान ने बलवीर सिंह रंग पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्हें यह सम्मान नवगीत संग्रह चुप्पियों को तोड़ते हैं... के लिए प्रदान किया जाएगा। संस्थान की ओर से उन्हें 40 हजार रुपये नकद पुरस्कार व सम्मान पत्र मिलेगा। पुरस्कार की घोषणा होते ही योगेंद्र और उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

बरसठी बाजार के निवासी योगेंद्र प्रताप इसी ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय मंगरा में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। शुरू से ही कविता, गीत लेखन में रुचि रखने वाले योगेंद्र प्रताप की पुस्तक चुप्पियों को तोड़ते हैं... वर्ष 2019 में बोध प्रकाशन की ओर से प्रकाशित हुई थी। इसमें उन्होंने सामाजिक विसंगतियों, अव्यवस्थाओं और कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए समाज को प्रेरित किया है। योगेंद्र की इससे पहले वर्ष 2016 में भी बाल साहित्य सूरज चाचा हाय-हाय... प्रकाशित हुई है। इसके लिए उन्हें भाऊराव देवरस संगठन की ओर से प्रताप नारायण मिश्र बाल साहित्य पुरस्कार मिला था। अब उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित बलवीर सिंह रंग पुरस्कार मिलने से उनकी खुशियों का ठिकाना नहीं है। योगेंद्र प्रताप ने इसका श्रेय अपने पिता स्व. माधव प्रसाद मौर्य, मां अभिराजी देवी, बड़े भाई यादवेंद्र दत्त मौर्य उर्फ मुन्ना मौर्य, शुभम श्रीवास्तव ओम को दिया है। बताया कि बचपन में पिता भी रचनाएं लिखते थे। उन्हीं से यह प्रेरणा मिली। यश मालवीय के नवगीत को पढ़ते हुए उन्होंने लिखना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed